✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर में मीडिया क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू, केंद्रीय मंत्री और विधायक ने बैंटिंग कर किया शुभारंभ

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 11:04:27 AM

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): स्टील सिटी जमशेदपुर में प्रेस क्लब जमशेदपुर द्वारा क्रिकेट टूनामेंट का आयोजन किया गया. यह आयोजन गोपाल मैदान में शुरू हुआ. इसका शुभारंभ स्थानीय विधायक सरयू राय, विधायक मंगल कालिंदी और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा द्वारा बल्लेबाजी करते हुए गुब्बारा उड़ाकर किया गया. इस अवसर पर जमशेदपुर और सरायकेला जिला के लगभग 300 पत्रकारों ने हिस्सा लिया. इस ट्रुर्नामेंट में 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं जिनके बीच दो दर्जन से ज्यादा मैच होंगे. वहीं इसका समापन 20 तारीख को होना है. इस मौके पर विधायक और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि खास कर पत्रकारों खेलना बहुत जरूरी हैं. प्रेस क्लब के सदस्यों के साथ मंत्री अर्जुन मुंडा भी काफी उत्साहित दिखे. इस मौके पर प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रशांत सिंह ने पूरे टीम को बधाई देते हुए कहा कि हम पत्रकारों की खुशी के लिए संकलिप्त है.  

रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.