✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

मलेशिया में फंसे झारखण्ड के 30 मज़दूर, चार माह से वेतन नहीं मिलने से दाने-दाने के लिए हुए मोहताज

BY -
Ranjana Kumari
Ranjana Kumari
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 11:04:23 AM

रांची(RANCHI) - गिरिडीह, हजारीबाग और बोकारो से ताल्लुक रखने वाले 30 मजदूरों ने मलेशिया की राजधानी कुआलालम्पुर के बेंटोंग  से अपने वतन वापसी की गुहार लगाई हैं. प्रवासी मजदूरो के हित में कार्य करनेवाले सिकन्दर अली के माध्यम से सभी मजदूरों ने भारत सरकार व झारखंड सरकार के नाम त्राहिमाम संदेश भेजा है.कंपनी की ओर से पिछले चार महीने का वेतन नहीं मिलने से दाने-दाने के लिए मोहताज हैं.बता दें,कि यह कोई पहला मौका नहीं है. जब दलालों के चक्कर में पड़कर गरीब तबक़े के लोग विदेशों में फंस जाते हैं. पूर्व में पश्चिमी अफ्रीका के माली में 33 मजदूरो के फंसे होने के मामले सामने आए थे.पिछले तीन वर्ष पूर्व 30 जनवरी 2019 को बोकारो जिले के गोमियां प्रखंड के तिसकोपी निवासी बासुदेव महतो और चैन्नई के एजेंट शिवम द्वारा तीन साल के एग्रीमेंट पर लीडमास्टर इंजीनियरिंग एंड कंस्ट्रक्शन एसडीएन बीएचडी में मलेशिया की राजधानी  कुआलालम्पुर भेज दिया गया.


दलालों के चक्कर में पड़ कर गरीब तबक़े के लोग 

तीन साल का एग्रीमेंट वीजा की अवधि भी समाप्त हो चुका हैं.सभी मजदूरों का वीजा भी खत्म होने की वजह से मजदूर गुलाम की तरह जिंदगी बसर कर रहे हैं.सभी मजदूरो ने बकाया राशि दिलाकर वापसी की गुहार लगायी हैं.वहीं प्रवासी मजदूरों के हित में कार्य करने वाले समाजसेवी सिकन्दर अली ने कहा कि यह पहला मौका नहीं है.जब दलालों के चक्कर में पड़ कर गरीब तबक़े के लोग विदेशों में फंस जाते हैं और पूर्व में भी ऐसे कई मामले सामने आए हैं जिसमें दलाल द्वारा मजदूरों को ज्यादा रुपए कमाने का लालच देकर विदेशो में भेज देते हैं और वे विदेश जाकर फंस जाते हैं.ऐसे में सरकार को इस पर ठोस कदम उठाने की जरूरत हैं.फंसे मजदूरो में हजारीबाग जिले के बिष्णुगढ प्रखंड जगलाल महतो(चानो),गोबिन्द महतो(चानो),चेतलाल महतो(चानो), भुनेश्वर महतो(चानो),मनोज महतो(चानो),लीलो महतो(चानो),सुरेश महतो(मंगरो),गिरघारी महतो(रखवा),प्रकाश कुमार महतो(भेलवरा),तिलेश्वर महतो(सपमरवां),प्रदीप कुमार महतो(टुटकी) बोकारो जिले के गोमियां प्रखंड के रोहित महतो(तिसकोपी),प्रेमलाल महतो(तिसकोपी),दशरथ महतो(तिसकोपी),केशु महतो(तिसकोपी)बासुदेव महतो(तिसकोपी),विश्वनाथ महतो(तिसकोपी),पुनीत महतो(बडकी सीधाबारा)
प्रेमचंद महतो(छोटकी सीधाबारा),टुकामन महतो(चिलगो) , बोकारो जिले के नावाडीह प्रखंड दुलारचंद महतो(महुवाटांड), भुनेश्वर कमार(महुवाटांड),झरी कमार(महुवाटांड), गिरिडीह जिले के बगोदर प्रखंड बिनोद कुमार महतो(खेतको) ,बासुदेव महतो(खेतको),रामेश्वर महतो(खेतको),बुधन महतो(खेतको), गिरिडीह जिले के डुमरी प्रखंड के बुधदेव प्रसाद(मंगलुअहरा),देवानंद महतो(सेवाटांड), बिनोद महतो(घुटवाली) शामिल हैं.

रिपोर्ट:रंजना कुमारी (रांची ब्यूरो )

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.