दुमका (DUMKA) - कोविड समुचित व्यवहार और सरकार द्वारा जारी किए गए गाइडलाइन के अनुसार इस वर्ष बासुकीनाथ धाम में महाशिवरात्रि का आयोजन होगा. उपायुक्त ने इस बाबत निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि इस वर्ष भी परंपरागत तरीके से महाशिवरात्रि का आयोजन किया जाएगा. मंदिर प्रांगण में भव्य साज सज्जा की जाएगी. उन्होंने व्यापक साफ सफाई कराने का निर्देश संबंधित अधिकारी को दिया है. रंगीन लाइट से मंदिर और आस-पास के क्षेत्रों को सजाया जाएगा लेकिन भव्य शिव बारात नहीं निकाली जायेगी.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर होगा सीधा प्रसारण
उपायुक्त ने बासुकीनाथ मंदिर प्रांगण स्थित सभागार में जिला प्रशासन के पदाधिकारियों, पंडा धर्मरक्षणि सभा के सदस्यों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की. कहा कि सभी के सहयोग से इस वर्ष भी महाशिवरात्रि का आयोजन किया जाएगा. महाशिवरात्रि के पूरे कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दुमका एडमिनिस्ट्रेशन के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोग देख सकेंगे.
रिपोर्ट : सुतिब्रो गोस्वामी, जरमुंडी/दुमका
