✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

आर-पार के मूड में धनबाद के बुजुर्ग कांग्रेसी नेता, पूछा-कब खुलेगा जिला कांग्रेस कार्यालय का ताला

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 10:56:33 AM

 धनबाद (DHANBAD) : एक दशक से बंद, धनबाद जिला कांग्रेस कार्यालय को खुलवाने के लिए, बंद कार्यालय के गेट पर 70 + की आयु वाले कांग्रेसी  प्रकाश शर्मा,  रविंदर सिंह तथा सामाजिक कार्यकर्ता अनिल पांडे ने आज शुक्रवार को  बैनर लगाकर धरना दिया. एक खुला पत्र भी जारी किया . पत्र की प्रतिलिपि जिला कांग्रेस अध्यक्ष  ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह तथा पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष  मन्नान मल्लिक को भी सौंपा गया.  पत्र में कहा गया है कि हम  कांग्रेस के सक्रिय सदस्य/ सामाजिक कार्यकर्ता हैं. हम सभी की उम्र 70 + है. हमारी जिंदगी का 4 दशक  जिला कांग्रेस के जिस परिसर में गुजरा है, वह पिछले एक दशक से बंद पड़ा है.

महत्वपूर्ण घटनाओं का गवाह  रहा है यह कार्यालय 

 बंद पड़ा जिला कांग्रेस कार्यालय अनेक महत्वपूर्ण घटनाओं का गवाह है, जैसे स्वर्गीय इंदिरा गांधी एवं स्वर्गीय राजीव गांधी का आगमन कार्यालय परिसर में हुआ था. झारखंड राज्य के निर्माण के लिए किए गए संघर्षों की अनेक गतिविधियां जिला कांग्रेस कार्यालय में संपन्न हुई थी. अभी कार्यालय भवन की दीवारों पर दरारें और जमीन पर जंगल उग आए हैं. अद्यतन जानकारी भी नहीं मिल पा रही है.  

14 फरवरी को फिर आ रहे है प्रभारी मंत्री

कार्यालय खुलने के आश्वासन की घुट्टी वर्षोंं से पिलाई जा रही है. पिछले माह में धनबाद दौरे के दौरान धनबाद जिला के प्रभारी मंत्री, कांग्रेस नेता  बन्ना गुप्ता ने घोषणा की थी कि  कि 6 फरवरी को कार्यालय खुल जाएगा. 14 फरवरी को उनका आगमन पुनः धनबाद में हो रहा है. उनका स्वागत है, मगर हम निर्णायक मोड़ पर खड़े हैं. यह बात  समझ से परे है कि धनबाद जिला प्रशासन ने कार्यालय में ताला बंद किया है और सरकार में कांग्रेस पार्टी के शामिल होने के बावजूद समाधान नहीं निकल रहा है. पत्र के जरिए मांग की गई है कि आगामी 14 फरवरी को धनबाद आगमन पर जिला प्रभारी मंत्री- सह- स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, जो कांग्रेस नेता भी हैं, अद्यतन जानकारी स्पष्ट और सार्वजनिक रूप से देने की कृपा करेंगे . स्पष्ट बताने का कष्ट करेंगे  कि 6 फरवरी को ताला क्यों नहीं खुला और आगामी किस तिथि को कार्यालय का ताला खुलेगा?

रिपोर्ट : सत्य भूषण ,धनबाद 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.