✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

निरसा में फिर बना गोफ, इलाके में दहशत का माहौल

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 10:47:55 AM

धनबाद (DHANBAD) - निरसा के एग्यारकुंड उत्तर पंचायत स्थित ईसीएल सामुदायिक भवन के पास गुरुवार को गोफ हो जाने से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया. गोफ की सूचना पंचायत के मुखिया काकुली मुखर्जी को दी गई. इसके बाद वे घटनास्थल पर पहुंची और घटना की  तत्काल सूचना राजपुरा कोलियरी प्रंबधक को दिया. उसके बाद सर्वेयर आकर गोफ के गंभीरता का आकलन कर विभाग को सूचना दी.

बड़े आकर का होल

जानकारी के अनुसार यह पिट होल बताया जा रहा है. लेकिन इसका आकार काफी बड़ा दिख रहा है. नेशनलाइजेशन के पहले यहां पर माइनिंग किया गया होगा. जिसका होल यहां दिख रहा है. बाद में जेसीबी मशीन से होल की चौड़ाई नापी गयी. सर्वेयर ने बताया कि लगभग 2 मीटर रेडियस में होल हुआ है. पानी रहने की वजह से गहराई का पता नही चल रहा है. राजपुरा प्रबंधक रामबाबू सिंह ने बताया कि फिलहाल इसकी बेरिकेटिंग कर दी जा रही है.  उसके बाद भराई कार्य शुरू की जाएगी. बता दें कि लगभग तीन साल पहले भी सामुदायिक भवन के सामने गोफ बन गया था. इसकी भराई ईसीएल द्वारा कराई गई थी. 

रिपोर्ट : विनोद सिंह, धनबाद (निरसा)

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.