☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

4 लाख रुपए की अवैध अंग्रेजी शराब के साथ राजस्थान का तस्कर धराया

4 लाख रुपए की अवैध अंग्रेजी शराब  के साथ राजस्थान का तस्कर धराया

चतरा (CHATRA) - अंतरराज्यीय शराब माफिया गैंग के विरुद्ध चतरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. एसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर करीब 4 लाख रुपए के अवैध अंग्रेजी शराब की खेप के साथ राजस्थान के एक तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. वशिष्टनगर जोरी थाना प्रभारी गुलाम सरवर के नेतृत्व में गठित स्पेशल टीम ने थाना क्षेत्र के प्रतापपुर मोड़ के पास से सघन वाहन चेकिंग अभियान के दौरान कार्रवाई की. झारखंड के डाल्टेनगंज से तस्करी के लिये ड्राई स्टेट बिहार भेजी जा रही थी अवैध शराब की खेप. गिरफ्तार तस्कर के अनुसार उसे शराब की खेप की डिलीवरी बिहार के गया जिला के डोभी में एनएच पर करनी थी.

एरिस्टोक्रेट प्रीमियम कंपनी की शराब बरामद

स्पेशल टीम ने मौके से शेवरलेट कंपनी की टवेरा गाड़ी से तस्करी के लिये भेजी जा रही एरिस्टोक्रेट प्रीमियम कंपनी की 750 एमएल की 108 बोतल, 180 एमएल की 1536 बोतल व्हिस्की, एटीएम और डेबिट कार्ड, एक मोबाइल और 1938 रुपए नकद बरामद की है. शराब बरामदगी और गिरफ्तारी की पुष्टि पुलिस निरीक्षक प्रमोद पांडेय ने की है. उन्होंने बताया कि तस्करों के विरुद्ध पुलिस का अभियान निरंतर जारी रहेगा. बिहार में शराब तस्करी के लिए चतरा को सेफ जोन समझने वाले तस्करों को किसी भी परिस्थिति में पांव पसारने का मौका नहीं मिलेगी.

रिपोट : संतोष कुमार, चतरा

Published at:10 Feb 2022 03:40 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.