✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

साथ जीने की नहीं दिखी गुंजाइश तो VALENTINE WEEK में दुनिया को साथ-साथ कह दिया अलविदा

BY -
Ranchi Bureau
Ranchi Bureau
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 1:53:10 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : रांची के एक युगल को जब साथ साथ जीने की कोई उम्मीद नहीं दिखी तो वेलेंटाइन वीक के दौरान दोनों ने साथ-साथ दुनिया को अलविदा कह दिया. मामला खेलगांव थाना क्षेत्र के न्यू खटंगा का है.

क्या है मामला

आशीष और निशु एक दूसरे से प्यार करते थे. आशीष के पिता रामाकांत साहनी टूर एंड ट्रेवल एजेंसी चलाते हैं, वहीं निशु के पिता नहीं हैं और उसकी मां प्राइवेट नौकरी कर परिवार का भरण पोषण करती है. आशीष दो भाई-बहनों में छोटा था तो निशु अपनी मां की इकलौती संतान थी. जानकारी के मुताबिक बुधवार को निशु की मां घर में नहीं थी. तभी अचानक आशीष आया और निशु के कमरे में चला गया. निशु के मौसा ने दोनों को कमरे में एक साथ देख लिया तो बाहर से दरवाजे पर ताला लगा दिया. इसके ठीक दस मिनट बाद दोनों ने बेडशीट के सहारे फांसी लगा ली. थोड़ी देर बाद जब निशु की मां आयीं तो उन्होंने आवाज दी. भीतर से आवाज नहीं आने पर दरवाजा तोड़ा गया तो दोनों पंखे से झूलते नजर आए.

पिता ने लगाया हत्या का आरोप

मृतका की मां ने बताया कि दोनों शादी करना चाहते थे. लेकिन आशीष के पैरेंट्स इसके लिए तैयार नहीं थे. उधर आशीष के पित रामाकांत साहनी ने अपने बेटे की हत्या की आशंका जाहिर की है. कहा कि उनके बेटे के गले पर फांसी को कोई निशान नहीं है. निशु के परिजनों ने मेरे बेटे को फोन कर बुलाया और फिर उसकी हत्या कर दी.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.