रांची (RANCHI) : पुलिस लगातार अपराधियों पर नकेल कस रही है. पुलिस विभिन्न थाना क्षेत्रों से हर दिन चोर गिरोह पर सिकंजा कसा जा रहा है. अंगड़ा थाना क्षेत्र से पुलिस ने तीन बाइक चोर को गिरफ्तार किया है. बुधवार को ग्रामीण पुलिस अधीक्षक नौशाद आलम ने प्रेस वार्ता कर इस बाबत जानकारी दी.
ग्रामीण पुलिस अधीक्षक बताया कि बिरसा चौक के पास झारखंड स्थापना दिवस के दिन सिल्ली के एक व्यक्ति की बाइक तीन अपराधियों ने चोरी कर फरार हो गए थे. इस मामले में विभिन्न बिन्दुओं पर जांच करने के बाद पुलिस ने एक नाबालिग समेत अन्य दो को गिरफ्तार किया है. उन्होंने बताया कि क्राइम मीटिंग के बाद सभी थाना की पुलिस सतर्क हो गई है. वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश के बाद सभी क्षेत्रों में लंबित मामले में फरार चल रहे अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है. छापेमारी दल में खिसटोफर केरकेटता पुलिस उपाधीक्षक सिल्ली, ब्रजेश कुमार अंगड़ा थाना प्रभारी समेत कई जवान शामिल थे.
रिपोर्ट : समीर हुसैन, रांची
