✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बीजेपी ऑफिस पर चला जेसीबी, विरोध में धरना-प्रदर्शन

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 10:42:54 AM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) - जिला प्रशासन ने बुधवार को कदमा थाना के उलीयान मेन रोड पर दो दुकान, एक गोदाम और एक शोरूम के साथ साथ बीजेपी के कार्यालय पर भी जेसीबी मशीन चला दी. अतिक्रमण मुक्ति अभियान के  लिए सुबह से ही पूरे क्षेत्र को पुलिस छावनी में तब्दील किया गया था. वहीं इसके विरोध के लिए दुकानदारों के साथ भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता और नेता मौजूद थे.  जैसे जैसे कार्यवाही शुरू हुई, वैसे वैसे विरोध भी बढ़ता गया. देखते ही देखते जेसीबी ने दुकानों के साथ-साथ भाजपा कार्यालय के ऊपर पीला पंजा चलाया. भारतीय जनता पार्टी का कार्यालय टूटते ही सैकड़ों कार्यकर्ता और नेताओं ने हंगामा और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने क्षेत्र के स्थानीय विधायक मंत्री के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए अतिक्रमण रोकने का प्रयास किया.

बीजेपी ने कहा, तानाशाही कर रही सरकार

इसी दौरान जिला प्रशासन ने लाठी के बल का प्रयोग कर सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं को वहां से हटाया. चंद घंटों में कार्यालय के ऊपर से झंडा और बोर्ड हटाकर प्रशासन ने दुकानों के साथ कार्यालय को भी अतिक्रमण मुक्त किया. भाजपा नेताओं ने कहा कि सरकार अपनी तानाशाही दिखा रही है. स्थानीय विधायक और मंत्री के इशारे पर जिला प्रशासन कार्रवाई कर रहा है. इसका हम लोग जोरदार विरोध प्रदर्शन करेंगे. भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय टूटने के बाद कहीं ना कहीं यह पार्टी का अपमान हुआ है. शहर में विभिन्न राजनीतिक दल के पार्टी का कार्यालय अतिक्रमण कर बनाया गया है. उस पर भी जिला प्रशासन बुलडोजर चलाएं वरना भारतीय जनता पार्टी इसका जोरदार जवाब देगी.

रिपोर्ट : रंजीत ओझा, जमशेदपुर

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.