✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

सरायकेला में ड्रम के ब्लास्ट के साथ लगी आग, मची अफरा तफरी

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 4:36:27 AM

सरायकेला (SARAIKELA) - खरसावां जिले के आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के इंडस्ट्रियल फोर्ज में आग लगने से बड़ी घटना होते होते बची. लेकिन आग लगने से कंपनी परिसर में अफरा-तफरी मैच गई.  अग्निशमन विभाग द्वारा मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया गया. लेकिन कंपनी के भीतर किसी को आने जाने नहीं दिया गया. आखिर अंदर क्या खिचड़ी पक रही थी जो जाने पर रोक लगाई गई. यह चर्चा का विषय बना हुआ है.

पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार कंपनी में ऑइल टपक रहा था. ऑइल जब ड्रम पर नीचे गिरा तो आग लग गई और आग लगते ही रखें ड्रम में ब्लास्ट हो गया. इसके बाद आग चारों तरफ आग फैल गई. चर्चा है कि सुरक्षा में लापरवाही के कारण ही आग लगी है. क्योंकि जिस तरह गर्म तेल नीचे टपक रहा था, कोई देखने वाला नहीं था जिसके कारण आग लगी. उपरोक्त जानकारी के लिए संवाददाता ने कंपनी प्रबंधन से संपर्क करने की कोशिश की तो कंपनी प्रबंधन द्वारा मैसेज दिया गया कि जीएम कंपनी के सीईओ के साथ मीटिंग कर रहे हैं. सवाल ये है किस कारणों से कंपनी प्रबंधन जानकारी देने से कतरा रही है. या फिर कोई और बात है जिसे छुपाने का प्रयास किया जा रहा है.  यह तो जांच के बाद ही पता चलेगा. ऐसे श्रम विभाग और स्थानीय प्रशासन भी इस पूरे मामले पर छानबीन करने की बातें कह रही है.

रिपोर्ट: विकास कुमार, सरायकेला

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.