रांची (RANCHI) : माली में फंसे मजदूरों की मंगलवार को वतन वापसी हो गई. सभी मजदूर सुरक्षित अपने-अपने वतन पहुंच गए हैं. सभी 8 फ़रवरी को रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पहुंचकर बेहद ही खुश दिख रहे थे. मजदूरों ने कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी को धन्यवाद दिया है. वहीं मीडिया से बात करते हुए अपनी आपबीती को साझा की.
बता दें कि झारखंड से लगभग 33 मजदूर नियोक्ता और कांट्रैक्टर के माध्यम से माली स्थित शिकासो से बमाको के बीच इलेक्ट्रिफिकेशन के कार्य के लिए गए थे. लेकिन मजदूरी नहीं मिलने से परेशान थे. इन्होंने प्रवासी मजदूरों के हित में कार्य करनेवाले समाजसेवी सिकन्दर अली के माध्यम वीडियो जारी कर वतन वापसी की गुहार लगाई थी. पहले समूह में दिलीप कुमार, छेदीलाल महतो, संतोष महतो, लालमणि महतो, इंद्रदेव ठाकुर, लोकनाथ महतो की वतन वापसी हुई थी.
