☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

आजिज आ गए लोग, आखिर कब पूरा होगा देवघर के इस ओवर ब्रिज का काम !

देवघर (DEOGHAR) में करोड़ों की राशि खर्च कर बैद्यनाथधाम-जसीडीह रेल लाइन पर ओवर ब्रिज का निर्माण कराया जा रहा है. लेकिन विभागीय लापरवाही के कारण ब्रिज का काम बहुत धीमा चल रहा है. बता दें कि  निर्माणाधीन रेलवे ओवर ब्रिज का काम कोलकाता की एक निजी कंपनी को सौंपा गया है. वर्ष 2016-17 की इस योजना की निर्माण अवधि समाप्त होने के बाद भी काम अधूरा है. शहर के बीचो बीच स्थित इस निर्माणाधीन पुल के  कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

उपायुक्त ने रेलवे अधिकारियों को दिया निर्देश

देवघर शहर में लगातार बढ़ रहे जाम की स्थिति से निजात पाने के लिए सत्संग के पास ROB (railway over bridge)  का निर्माण कराया जा रहा है. लेकिन काम की धीमी गति के कारण अब यह परेशानी का कारण बनने लगा है. देवघर उपायुक्त को लगातार मिल रही शिकायतों के बाद उपायुक्त ने इसे गंभीरता से लेते हुए रेलवे अधिकारियों के साथ बैठक कर इसे अतिशीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया है. उपायुक्त ने बताया कि इस ROB को आगामी 31 मार्च तक पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है. रेलवे अधिकारियों से लगातार संपर्क स्थापित कर इसे समय सीमा के अंदर पूरा करने की कोशिश की जाएगी. क्योंकि शहर के बीचो बीच स्थित इस ROB के पूरा नहीं होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

रिपोर्ट : रितुराज सिन्हा, देवघर

 

Published at:08 Feb 2022 11:01 AM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.