देवघर(DEOGHAR)- अवैध चुलाई शराब के खिलाफ मिली गुप्त सूचना पर देवघर उत्पाद विभाग ने 4 थाना क्षेत्र में व्यापक छापेमारी अभियान चलाया.अधीक्षक उत्पाद कमल नयन सिन्हा के निदेशानुसार अवर निरीक्षक उत्पाद कांग्रेश कुमार के नेतृत्व में उत्पाद बल की सहायता से चितरा थाना अंतर्गत पलमा, सारठ थाना के बंझेटा, मधुपुर थाना अंतर्गत साप्तर एवं पथरौल थाना अंतर्गत पथरौल मोड़ आदि जगहों में सघन व व्यापक छापामारी की गई.
सभी शराब को किया नष्ट
इस छापेमारी में करीब 45 लीटर महुआ शराब, 200 किलोग्राम जावा महुआ, 300 किलोग्राम पचवई एवं 3 लीटर विदेशी शराब को बरामद करते नष्ट किया गया. उत्पाद अधिनियम की धारा 47(a) के तहत इस छापेमारी में 4 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है. जबकि अन्य 6 के विरुद्ध फरार अभियोग दर्ज किया गया. पलमा से कलम किस्कू, साप्तर से प्रदीप वर्मा एवं पथरौल से विशाल चौधरी व शिबू मांझी को गिरफ्तार किया गया. जबकि पलमा के अशोक कुमार टूडू व संजय सोरेन,कुरमीडीह के रवि कुमार यादव, बंझेटा के केंटु मांझी, जुड़न मांझी, गुड्डू मांझी एवं ज़मीदार मांझी के विरुद्ध फरार अभियोग दर्ज किया गया. इस अभियान में उत्पाद सिपाही रामदेव पासवान,राहुल कुमार एवं गृहरक्षक जवान शामिल थे.
रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा ,देवघर
