पलामू(PALAMU)- उपायुक्त शशि रंजन के निर्देश पर अवैध रूप से संचालित ईट भट्टों पर खनन टास्क फोर्स की कार्रवाई लगातार जारी है.
अवैध रूप से पत्थर चिप्स का परिवहन करते एक ट्रैक्टर भी जब्त
इसी कड़ी में सोमवार को पांडु थाना के मौजा कांति में अवैध रूप से संचालित किये जा रहे चलंत चिमनी को ध्वस्त कर दिया गया. साथ ही अवैध चलंत चिमनी इट भट्टा संचालकों के विरुद्ध पांडु थाने में प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है. इसके अलावे खनन टास्क फोर्स द्वारा कुटमु मौजा में अवैध रूप से पत्थर चिप्स का परिवहन करते एक ट्रैक्टर को भी जब्त किया गया.इस संबंध में खनन पदाधिकारी आनंद कुमार ने बताया कि जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन,प्रेषण एवं भंडारण पर पूर्णतया रोक लगाने के उद्देश्य से उपायुक्त के निर्देश पर यह कार्रवाई की जा रही है.
रिर्पोट:जफर हुसैन, पलामू
