✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

वेस्टइंडीज में दिखेगी झारखंड की आदिवासी संस्कृति, जमैका की टीम ने किया दौरा

BY -
Ranjana Kumari
Ranjana Kumari
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 5:31:28 PM

रांची (RANCHI) : झारखंड का प्राकृतिक सौंदर्य, आदिवासी संस्कृति एवं परंपरा, महिला सशक्तिकरण, कृषि स्वयं सहायता समूह प्रणाली आदि पर आधारित डॉक्यूमेंट्री जमैका में दिखाई जाएगी. जमैका से आई 2 सदस्यीय टीम ने झारखंड के खूंटी और रांची जिले का दौरा किया. टीम ने झारखंड के विभिन्न पर्यटन स्थलों, यहां के आदिवासियों की संस्कृति और उनकी परंपरा, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की कार्यप्रणाली, कृषि आदि की जानकारी हासिल की. जमैका के 2 सदस्यीय टीम में कैरोल फ्रांसिस और अरलो फिडलर शामिल थे. दोनों जमैका की जनसंपर्क प्रणाली पीबीसीजे के सदस्य हैं.

 झारखंड की खूबसूरती को किया कैद

जमैका की टीम ने पहले दिन झारखंड के प्राकृतिक सौंदर्य को अपने कैमरे में कैद किया. टीम ने खूंटी में दशम फॉल का दृश्य देखा. इसके बाद सिलादोन में वन धन विकास केंद्र के माध्यम से किए जा रहे लाह उत्पाद, पलाश के के विभिन्न उत्पादों के निर्माण कार्य को अपने कैमरे में कैद किया और महिलाओं से उनके जीवन में आए बदलाव पर चर्चा की. आदिवा ब्रांड के अंतर्गत निर्मित किए जा रहे पारंपरिक जेवर को भी टीम ने देखा. 

चूजों की हार्डनिंग सेंटर को भी देखा. 

महिला सशक्तिकरण किस तरह झारखंड में महिलाओं के जीवन में बदलाव ला रहा है, इसे जानने टीम गुटजोरा स्थित आजीविका संसाधन केंद्र पहुंची. वहां सखी मंडलों द्वारा क्रियान्वित किए जा रहे सूक्ष्म टपक सिंचाई, पॉली नर्सरी बागवानी, चूजों की हार्डनिंग सेंटर को भी देखा. 

रामपुर पंचायत, सिदरौल और लालखटंगा का दौरा किया

दौरे के दूसरे दिन जमैका की टीम ने नामकुम प्रखंड के रामपुर पंचायत, सिदरौल और लालखटंगा का दौरा किया. यहां टीम ने मनरेगा अंतर्गत चलाई जा रही योजनाओं के क्रियान्वयन को करीब से देखा. ग्रामीण परिवेश में किस तरह से लोगों को रोजगार मुहैया करा कर योजनाओं के माध्यम से गांव का विकास हो रहा है, यह टीम ने जाना. जमैका से आई टीम ने झारखंड के स्थानीय कलाकारों के साथ नृत्य किया. जमैका से आई कैरोल ने कहा कि झारखंड की संस्कृति और महिलाओं द्वारा किए जा रहे कार्यों को देख वह काफी प्रभावित हैं. झारखंड की आदिवासी परंपरा अद्भुत है. जमैकन टीम ने पारंपरिक भोजन का भी लुत्फ उठाया. 

India At 75 समारोह में जमैका में  दिखाई जाएगी

भारतीय उच्चायोग के निर्देश पर बनाई जा रही है डॉक्यूमेंट्री जमैका में भारतीय समुदाय के इतिहास को संरक्षित करने में मदद करेगी. खास तौर यहां रह रहे भारतीयों का भावनात्मक लगाव बढ़ेगा. झारखंड की संस्कृति, यहां के मनोरम दृश्य रहन-सहन और यहां हो रहे विकास से रूबरू हो पाएंगे.आपको बताएं कि जमैका में रहनेवाले झारखंड के लोगों को यह डॉक्यूमेंट्री आजादी के 75वें वर्षगांठ के अवसर पर शोकेस इंडिया IndiaAt75 समारोह में जमैका में  दिखाई जाएगी.

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.