✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

आर-पार के मूड में जल सहिया, सड़क से सदन तक आंदोलन करने की दी चेतावनी

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 10:30:41 AM

देवघर (DEOGHAR) - 6 सूत्री मांगों को लेकर देवघर में जल सहिया अब आर-पार के मूड में हैं. झारखंड प्रदेश जल सहिया संघर्ष समिति के बैनर तले जल सहियाओं द्वारा कचहरी परिसर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया. इस दौरान सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी भी की गई. इनकी मांगों के समर्थन में जल सहियाओं का साथ कई सामाजिक संस्था भी दे रही हैं.

क्या हैं सहियाओं की मांगे

धरना पर बैठे जल सहियाओं की मांगों में पिछले कई वर्षों से बकाया मानदेय राशि को अविलंब भुगतान करना,पीएचडी विभाग के सभी संबंधित काम को जल सहिया से कराने की गारंटी, किसी भी काम को निजी संस्थाओं के द्वारा कराने पर रोक, सरकारी कर्मचारी घोषित करने, न्यूनतम 21000 प्रतिमाह मानदेय भुगतान की गारंटी और ड्रेस कोड की राशि भुगतान करना इनकी मुख्य मांगे हैं. अगर सरकार उनकी मांगों पर जल्द सहानुभूति कोइ निर्णय नहीं लेगी तो यह लोग सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करने की चेतावनी दे रहे हैं. बजट सत्र के दौरान विधानसभा के समक्ष धरना प्रदर्शन करने की भी चेतावनी इनके दी जा रही है.

रिपोर्ट : रितुराज सिन्हा, देवघर

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.