पलामू (PALAMU) : काशिसोत नदी पुल के पास अप ट्रैक में मालगाड़ी के चपेट में आने से एक महिला का दाहिना हाथ कट गया, उसे गम्भीर चोट भी लगी है. घटना सोननागर- गढ़वा रोड रेल खंड के मोहम्मदगंज-कोसियारा रेलवे स्टेशन के बीच की है.
घायल महिला की पहचान मोहम्मदगंज थानान्तर्गत निमतर टोला निवासी परमेन्द्र रजवार की पत्नी गुड्डी देवी के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलने पर परिजन सहित ग्रामीणों ने पहुंच कर घायल महिला को एम्बुलेंस से अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद पहुंचाया. महिला की हालत गम्भीर देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल मेदिनीनगर रेफर कर दिया है.
रिपोर्ट : बिट्टू सिंह, मोहम्मदगंज,पलामू
