✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जुआरियों ने पुलिस पर किया हमला, 6 धराए

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 10:29:08 AM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना से पुलिस को जुआ खेलने की सूचना मिली थी. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर कार्रवाई शुरू की तो स्थानीय लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया. जुआ खेलने वाले पुलिस कर्मियों के साथ धक्का-मुक्की कर वहां से भागने का प्रयास करने लगे. इसी दौरान पुलिस 6 लोगों को गिरफ्तार कर थाने ले गई. जिसके बाद सैकड़ों ग्रामीणों ने पत्थर फेककर थाने में जोरदार हंगामा शुरू कर दिया.

लोगों ने पुलिस पर किया हमला

सूचना मिलते ही एसएसपी, सिटी एसपी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने आक्रोशित लोगों को थाने के पास से हटाया. इसके बाद एसएसपी के आश्वासन के बाद मामले को शांत किया गया. एसएसपी ने बताया कि पूरे शहर में जुआ नशा और अड्डे बाजी के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है. इसी दौरान सूचना मिली थी कि वहां कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं. तभी पुलिस मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की जिसके बाद वहां से ताश के बंडल और कुछ रुपए बरामद किए गए. कार्रवाई किए जाने के दौरान वहां के लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया और सरकारी काम में बाधा डाला. फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में अन्य लोगों की पहचान कर रही है. इसके बाद जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

रिपोर्ट : रंजीत ओझा, जमशेदपुर

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.