☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

कल आएंगे माली में फंसे झारखंड के सात मजदूर, सोशल मीडिया पर लगाई थी वापसी की गुहार

कल आएंगे माली में फंसे झारखंड के सात मजदूर, सोशल मीडिया पर लगाई थी वापसी की गुहार

रांची (RANCHI) : अफ़्रीकी देश माली में फंसे प्रवासी मजदूरों की मंगलवार को वतन वापसी होगी. अफ्रीकी देश माली में फंसे झारखंड के सात मजदूर आठ फरवरी को दिल्ली पहुंचेंगे. झारखंड से लगभग 33 मजदूर नियोक्ता और कांट्रैक्टर के माध्यम से माली स्थित शिकासो से बमाको के बीच इलेक्ट्रिफिकेशन के कार्य के लिए गए थे, लेकिन मजदूरी नहीं मिलने से परेशान थे. प्रवासी मजदूरों के हित में कार्य करनेवाले समाजसेवी सिकन्दर अली के माध्यम वीडियो जारी कर वतन वापसी की गुहार लगाई थी. पहले समूह में दिलीप कुमार, छेदीलाल महतो, संतोष महतो, लालमणि महतो, इंद्रदेव ठाकुर, लोकनाथ महतो की वतन वापसी हुई है. सभी मजदूर मंगलवार दोपहर 12.45 बजे रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे. अफ्रीकी देश माली में फंसे झारखंड के सात मजदूर आठ फरवरी को दिल्ली पहुंचेंगे.

 समूह में हज़ारीबाग और गिरिडीह जिले के रहने वाले हैं. ये हैं सुरेश महतो (हजारीबाग जिले के बिष्णुगढ प्रखंड के अंतर्गत उच्चाघाना), अरविंद महतो(हजारीबाग जिले के प्रखंड के अंतर्गत मडमो), नंदलाल महतो (गिरिडीह जिले के बगोदर प्रखंड के अंतर्गत महुरी), चांदो महतो (गिरिडीह जिले के सरिया प्रखंड के अंतर्गत श्रीरामडीह), हुलास महतो (गिरिडीह जिले के डुमरी प्रखंड के अंतर्गत दुधपनियां), भोला महतो (गिरिडीह जिले के डुमरी प्रखंड के अंतर्गत कसमाकुरा) और होरिल महतो(गिरिडीह जिले के डुमरी प्रखंड के अंतर्गत तुइयो).
 
गौरतलब है कि एक वर्ष पूर्व ट्रांसमिशन लाइन में काम करने के लिए स्थानीय ठेकेदार के माध्यम से झारखंडी मजदूर साउथ अफ्रिका गए थे. काम के दौरान ही मजदूरों को आठ महीने वेतन भुगतान के बाद साढे तीन महीने का वेतन मिलना बंद हो गया था. कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा था. खाने पीने की भी दिक्क्तों का सामना करना पड़ा था. मजदूरों ने वतन वापसी को लेकर सोशल मीडिया पर गुहार लगायी थी.



Published at:07 Feb 2022 12:47 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.