✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

आपस में प्यार करने वाली दो युवतियां शादी रचा कर पहुंच गयी थाने, तब थानेदार ने क्या किया . पढ़िए पूरी खबर

BY -
Ranjana Kumari
Ranjana Kumari
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 2:24:43 PM

धनबाद(DHANBAD) - धनबाद के जोरापोखर थाना में रविवार को अजीबोगरीब दृश्य देखने को मिला. दो युवतियां समलैंगिक विवाह कर सुरक्षा की गुहार लगाते  हुए  थाना पहुंची .दोनों का कहना था  कि उन्होंने आपस में विवाह कर लिया है.अब दोनों  एक दूसरे की जीवनसाथी बनकर रहेंगी. दोनों ने साथ जीने-मरने की कसमें खाई है. दोनों  का कहना था कि दुखहरणी  मंदिर में उनलोगों ने शादी कर ली है. अब अपने घर वालो से ही अलग रहना चाहती हैं. उन्हें अब पुलिस की सुरक्षा चाहिए.

 6 फरवरी को शादी कर सुरक्षा की गुहार लगाती थाना पहुंची

बता दें कि जामाडोबा की दोनों युवतियां  पिछले दो दिनों से लापता थी. परिजनों ने 4 फरवरी को जोरापोखर थाना में दोनों की गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था. रविवार 6 फरवरी को शादी कर सुरक्षा की गुहार लगाती थाना पहुंची.जोरापोखर पुलिस के सुचना दोनों के परिजन थाना पहुंचकर  युवतियों को अपने -अपने घर ले गए. हालांकि दोनों घर नहीं जाना चाह रही थी. काफी समझाने  -बुझाने पर  परिजनों के साथ घर गई. इलाके के सभी लोगो की जुवान पर इस अजीबोगरीब प्यार की चर्चा  हो रही है. 

रिपोर्ट: सत्यभूषण सिंह (धनबाद) 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.