✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

अष्टभुजा इंडस्ट्रीज में छापा, 100 टन अवैध कोयला जब्त, संचालक पर एफआईआर दर्ज

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 10:24:50 AM

धनबाद(DHANBAD): गुप्त सूचना के आधार पर निरसा थाना प्रभारी दिलीप कुमार यादव ने सालगोड़िया स्थित अष्टभुजा इंडस्ट्रीज में छापेमारी कर लगभग सौ टन कोयला जब्त करने में सफलता पाई है. जब्त कोयले को ईसीएल के सेंट्रल पूल स्थित रेलवे साइडिंग में जमा करवा दिया गया है. इस संबंध में निरसा थाना में अष्टभुजा इंडस्ट्रीज के मालिक एवं संचालक पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चलाई जा रही है. नए थानेदार द्वारा लगातार किए जा रहे छापेमारी से कोयला तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है.

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

जानकारी के अनुसार, निरसा थाना प्रभारी को गुप्त सूचना मिली थी कि सालगोड़िया स्थित अष्टभुजा इंडस्ट्रीज में भारी मात्रा में चोरी का कोयला ट्रैक्टर, स्कूटर और साइकिल से जमा करवाया गया है. रात के अंधेरे में  उक्त कोयले को ट्रकों के माध्यम से विभिन्न मंडियों में भेजने की योजना है. सूचना के आधार पर थाना प्रभारी ने पुलिस दल का गठन कर छापेमारी की. छापेमारी होते ही वहां कार्यरत मजदूर चहारदीवारी फांद कर भागने में सफल रहे. पुलिस ने कोयला ट्रेडिंग इंडस्ट्री से लगभग सौ टन कोयला जब्त करने में सफलता प्राप्त की. जब्त कोयले को जेसीबी से हाईवा में लोड कर सीआईएसएफ की देखरेख में ईसीएल के सेंट्रल पुलिस स्थित रेलवे साइडिंग में भेज दिया गया.

लगातार हो रही है छापामारी

ज्ञात हो कि 2 फरवरी को खास निरसा शहरपूरा बस्ती में अगर डिपो पर छापेमारी कर लगभग 40 टन, 4 फरवरी को कालीमाटी स्थित संकटमोचन इंडस्ट्री में छापेमारी कर 21 टन और शनिवार को अष्टभुजा इंडस्ट्री में छापेमारी कर सौ टन कोयला अब तक जब्त किया जा चुका है. सभी मामलों में भट्ठा संचालक और डिपो संचालक पर निरसा थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज की जा रही है.

रिपोर्ट: विनोद सिंह, निरसा(धनबाद)  

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.