☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

मालगाड़ी की एक बोगी हुई बे पटरी, कई ट्रेन हुईं लेट

मालगाड़ी की एक बोगी हुई बे पटरी, कई ट्रेन हुईं लेट

झुमरी तिलैया (JHUMRI TILAIYA) - नई दिल्ली हावड़ा ग्रैंड कोड सेक्शन उत्तर बिहार से आने वाली ट्रेनें कोहरे और ठंड की वजह से शनिवार को भी लेटलतीफी से चली.  वहीं  शुक्रवार को धनबाद गया रेलखंड के चौधरी बांध और कमराबाद के निकट पोल संख्या 329/04 डाउन लाइन पर रात्रि 8:35 बजे एक बोगी एसईसीआर 10482 बे पटरी हो गई. इस वजह से कोडरमा धनबाद रेल खंड पर रात्रि 11:50 तक यातायात बाधित रहा.

कौन सी ट्रेन रहेगी रद्द 

धनबाद रेल मंडल के पीआरओ पी के मिश्रा ने बताया कि कई माल गाड़ियों को विभिन्न स्टेशनों पर रोका गया. घटना की सूचना मिलते ही धनबाद रेल मंडल के डीआरएम आशीष बंसल पहुंचे और घटना की जांच के आदेश दिए हैं.  ढाई घंटे की मशक्कत के बाद परिचालन सामान्य हुआ. शनिवार को कोहरे और ठंड की वजह से ट्रेनों का लेटलतीफी चलना जारी रही. डाउन लाइन की ट्रेनों की लेटलतीफी चलने की वजह से अप लाइन की ट्रेनें भी विलंब से पहुंच रही है.  डाउन लाइन की इंदौर हावड़ा शिप्रा एक्सप्रेस एक घंटा 45 मिनट ,देहरादून हावड़ा एक्सप्रेस ढाई घंटा, इस्लामपुर हटिया एक्सप्रेस 4:30 घंटा, गंगा सतलुज लुधियाना एक्सप्रेस एक घंटा 15 मिनट, आनंद विहार पुरी नीलांचल एक्सप्रेस ढाई घंटा, नई दिल्ली पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 3 घंटा 45 मिनट विलंब से पहुंची. इसी प्रकार अप लाइन की जोधपुर हावड़ा दो घंटा हावड़ा ग्वालियर एक्सप्रेस एक घंटा 40 मिनट, हावड़ा बाड़मेर एक्सप्रेस एक घंटा 35 मिनट, हटिया पटना एक्सप्रेस दो घंटा 45 मिनट विलंब से कोडरमा पहुंची.  वहीं 6 तारीख की रात्रि कोडरमा आने वाली गंगा सतलज एक्सप्रेस को रद्द किया गया है.   

रिपोर्ट: अमित कुमार, झुमरी तिलैया/ कोडरमा 

Published at:05 Feb 2022 06:06 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.