दुमका (DUMKA) - झारखंड के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल बाबा बासुकीनाथ धाम में आज बसंत पंचमी के अवसर पर शिव भक्तों की भीड़ सुबह से ही उमड़ी रही है. मंदिर में सुबह से ही शिव भक्तों का तातां लगा हुआ है. बता दें कि आज बसंत पंचमी के अवसर पर बाबा बासुकीनाथ धाम में महादेव का धूमधाम से तिलक किया जाएगा. महाशिवरात्रि से पूर्व सरस्वती पूजा के दिन बाबा बासुकीनाथ में महादेव का विधि विधान एवं धार्मिक अनुष्ठानों के साथ तिलक समारोह मनाया जाएगा.
श्रद्धालुओं में महादेव के तिलक को लेकर काफी उत्साह
बता दें कि मिथिलांचल से बाबा के भक्त बासुकीनाथ पहुंचते हैं और तिलक कार्यक्रम में शामिल होते हैं. पौराणिक परंपरा के अनुसार मिथिलांचल के भक्त बाबा भोले को अपना साला बताते हैं यानी मां पार्वती के मायके वाले. उनका कहना है मां पार्वती का घर मिथिलांचल रहा है. इसको लेकर भारी संख्या में भक्तगण बासुकीनाथ धाम पहुंचते हैं. श्रद्धालुओं में महादेव के तिलक को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. वहीं श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन के सुरक्षाकर्मी और पुलिस प्रशासन भी अलर्ट हैं.
रिपोर्ट: सुतिब्रो गोस्वामी, जरमुंडी/दुमका
