धनबाद (DHANBAD) : जिले के सबसे बड़े अस्पताल SNMMCH में आज सुबह 7 बजे केंदुआ निवासी 28 वर्षीय राजनंदिनी की मौत हो गई. वह एक हफ्ते से कोमा में थी. भाई चतर्भुज कुमार नेत्रदान करना चाहते थे. पर दुर्भाग्य यह कि पीएमसीएच में नेत्र को सुरक्षित रखने वाला केमिकल कोर्निसोल नहीं था. तब समाजसेवी अंकित राजगढ़िया ने रांची के कश्यप आई मेमोरियल अस्पताल की डॉक्टर भारती कश्यप से केमिकल देने का आग्रह किया. डॉक्टर ने अंकित को केमिकल देने की हामी भरी. फिर रांची में मृतक के भाई कश्यप आई अस्पताल पहुंचे. कागजी प्रक्रिया पूरी की और डॉ भारती कश्यप ने केमिकल दिया. वहां से अब धनबाद पहुंचना चुनौती थी. अंकित ने एक निजी एम्बुलेंस बुक किया तब 12 बजे केमिकल SNMMCH पहुंचा और फिर नेत्रदान विभाग ने नेत्रदान कराया.
रिपोर्ट : सत्य भूषण ,धनबाद
