✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

कोयला समेत सरकारी संपत्ति की लूट में सरकार की हिस्सेदारी : बाबूलाल मरांडी

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 10:19:10 AM

रांची (RANCHI) :  शुक्रवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री सह नेता विधायक दल बाबूलाल मरांडी ने निरसा में चाल धंसने मामले में धनबाद जिला प्रशासन और सरकार पर निशाना साधा. कहा कि झारखंड में सरकारी संपत्ति की लूट मची हुई है. इसमें सरकार भी हिस्सेदार बनी हुई है.

मौत का गलत आंकड़ा पेश कर रही सरकार

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में हेमन्त सरकार रही तो गरीबों की मौत और सरकारी संपति की लूट होती रहेगी. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन चाल धंसने के 12 घण्टे बाद घटना स्थल पर पहुंची. उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से सिर्फ पांच मौत की पुष्टि की गई है, जबकि यह आंकड़ा उससे अधिक है. पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि प्रशासन मौत के आंकड़े को छुपा रही है. कहा कि धनबाद में कई जगहों पर अवैध खनन हो रहा है, लेकिन प्रशासन की आंख के आगे अंधेरा छाया हुआ है. उन्होंने कहा कि धनबाद में कोयले की चोरी नहीं, लूट मची हुई है. जो लोग कोयला चुन कर टोकरी में ले जाते हैं, उनसे पुलिस 35 रुपए प्रति व्यक्ति और अगर बोरा से ले जाते हैं तो 50 रुपया प्रति बोरा पुलिस  लेती है. आरोप लगाया कि  CISF से लेकर स्थानीय प्रशासन और सरकार सब इस लूट में हिस्सेदार बने हुए हैं. निरसा में दो दिन पूर्व चाल धसने से पांच मज़दूरों की मौत की पुष्टि प्रशासन ने किया था. उसके बाद गुरुवार को नेता विधायक दल बाबूलाल के नेतृत्व में भाजपा का प्रतिनिधिमंडल घटना स्थल का मुआयना करने गया था. उन्होंने बताया कि निरीक्षण के बाद उन्हें स्थानीय लोगो ने बताया कि पूरे धनबाद मे ऐसी घटना हमेशा होती रहती है. उन्होंने कहा कि इस प्रदेश में ऐसी सरकार रही तो प्रदेश कंगाल हो जाएगा.

 

रिपोर्ट: समिर हुसैन, रांची

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.