रांची (RANCHI) : रांची पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. तुपुदाना इलाके में छिपे पीएलएफआई का एरिया कमांडर अमर मुंडा उर्फ कान्डो मुंडा को गुरुवार की देर रात पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस लगातार PLFI उग्रवादियों पर दबाव बना रही है. पुलिस को सूचना मिली थी कि PLFI का एरिया कमाण्डर अमर मुंडा उर्फ काण्डों मुंडा खरसीदाग ओपी क्षेत्र में लेवी के पैसे के सिलसिले में आया हुआ है. सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर उसे दबोच लिया. उसकी गिरफ्तारी खरसीदाग ओपी के टोन्को गांव से हुई है.
रिपोर्ट : समिर हुसैन, रांची
लेवी लेने के चक्कर में PlFI का एरिया कमांडर धराया

Published at:04 Feb 2022 01:17 PM (IST)
Tags:News