✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

चाईबासा जेल में बंद शूटर अमन सिंह ने किस पर धमकी देने का लगाया गंभीर आरोप, सुनिए शूटर के वकील का बयान

BY -
Abhishek Kumar  Dhanbad
Abhishek Kumar Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 6:44:10 PM

धनबाद(DHANBAD) -  कांग्रेस नेता और धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्याकांड में  चाईबासा जेल में बंद यूपी के शूटर अमन सिंह ने कोर्ट में आज एक आवेदन दिया है. आवेदन में नीरज हत्याकांड के अनुसंधानकर्ता रहे  पुलिस  इंस्पेक्टर निरंजन तिवारी और झरिया की विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह के माैसेरे भाई हर्ष सिंह की शिकायत की गई है. यह आवेदन अपने वकील  कुमार मनीष के जरिये उसने कोर्ट में फाइल किया है.  नीरज हत्याकांड की सुनवाई कर रहे धनबाद के जिला एवं सत्र न्यायाधीश 16  की अदालत में गुरुवार को अमन सिंह की तरफ से आवेदन दायर कर कहा गया है कि उनकी हत्या की साजिश हो रही है. अमन ने कहा है वह नीरज हत्याकांड में चाईबासा जेल में बंद है, जेल प्रशासन ने बिना अदालत के आदेश के उसे रांची के होटवार जेल से चाईबासा जेल में भेज दिया, चाईबासा जिला प्रशासन के प्रभाव में आकर जेल प्रशासन उसके साथ अमानवीय  व्यवहार कर रहा है.

30 की रात चाइबासा जेल में दी गई धमकी  
अमन ने आरोप लगाया है कि 30-31 जनवरी, 2022 के रात्रि मंडल कारा चाईबासा में छापामारी के क्रम में अन्य पदाधिकारियों के साथ नीरज हत्याकांड के अनुसंधान कर्ता रहे पुलिस निरीक्षक निरंजन तिवारी पहुंचे. वह वर्तमान में चाईबासा जिले में थाना प्रभारी के रूप में पदस्थापित है.  मेरे सेल में आकर गाली गलौज करते हुए धमकी दी.  तिवारी ने अपने मोबाइल से मृतक नीरज के मौसेरे भाई हर्ष सिंह से बात कराया, हर्ष सिंह ने उसे मोबाइल पर धमकी दी कि इस मुकदमे में तुम न्यायालय के समक्ष यह स्वीकार कर लो कि झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह के कहने पर इस घटना को अंजाम दिया है. अमन ने आरोप लगाया है कि जब उसने इस बात से इन्कार किया तो वहां मौजूद निरंजन तिवारी ने उसे धमकाते हुए कहा कि यदि तुमने हर्ष सिंह के बताए अनुसार अदालत में बयान दर्ज नहीं कराया तो तुम्हारे भाई, पत्नी एवं परिवार के सदस्यों को भी किसी मुकदमे में फंसा दिया जाएगा.अमन सिंह ने कहा है कि अचानक हुए इस घटना से वह बहुत भयभीत है. अमन सिंह ने इस पूरे घटना की सत्यता की जांच के लिए उसके सेल के सामने लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कराने की बात कही है.  अदालत से प्रार्थना की है कि निरंजन तिवारी के मोबाइल का सीडीआर, चाईबासा जेल का सीसीटीवी फुटेज प्रस्तुत करने का निर्देश एसएसपी चाईबासा को दिया  जाए ,अमन सिंह के वकील कुमार मनीष ने भी इसकी पुष्टि की है.

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.