देवघर (DEOGHAR) - भाजपा पार्टी के पूर्व मंत्री रह चुके और वर्तमान में सारठ विधायक रंधीर सिंह द्वारा विधानसभा क्षेत्र में सदस्यता अभियान भी चलाया जा रहा है. इनके निर्देश पर विधानसभा के प्रत्येक गांव से 10-10 नए युवा को पार्टी की नीति से अवगत कराते हुए सदस्य भी बनाया जा रहा है. इसी कड़ी में अब तक सारठ विधानसभा क्षेत्र से लगभग 5 हज़ार युवाओं ने सदस्यता ग्रहण की है. 15 फरवरी तक चलने वाले इस अभियान में 10 हज़ार युवाओं को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है.
भारतीय जनता युवा मोर्चा का माइक्रो डोनेशन कैम्प
पार्टी को सशक्त बनाने के लिए देवघर के सारठ विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा माइक्रो डोनेशन कैम्प चलाया जा रहा है. इस कैम्प के माध्यम से पार्टी के सदस्यों से 5 और इससे अधिक रुपए लेकर पार्टी फंड में जमा कराया जा रहा है. अभी तक सिर्फ सारठ क्षेत्र से हजारों रुपए पार्टी को सशक्त बनाने के लिए फंड में जमा हो चुका है.
रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा, देवघर
