✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रफ्तार का कहर , शराब के नशे में धुत्त ड्राइवर ने चार को रौंदा , आक्रोशित लोगों ने काटा बवाल

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 10:10:53 AM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) - जमशेदपुर में देर रात रफ्तार के कहर के बीच थोड़ी देर के लिए शहर के रफ्तार पर ही ब्रेक लग गयी. दरअसल शराब के नशे में एक कार चालक ने बिष्टुपुर थाना धातकीडीह- बिष्टुपुर मार्ग पर चार लोगों को रौंद दिया. चारों को टीएमएच में भर्ती कराया गया. जहां उनका इलाज चल रहा है. चारों की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है. घटना के बाद आक्रोशित लागों ने जम कर बवाल काटा. 

क्या है मामला

घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने कार चालक का पीछा किया. लोगों ने पत्थरबाजी भी की. इसमें कार के शीशे टूट गए. कार चालक वीमेंस कॉलेज के समीप एक मकान में जा छुपा. जिस पर आक्रोशित लोगों ने कार चालक को सौंपने की मांग करते हुए उसके घर पर पथराव कर दिया. सूचना पाने पर रात्रि गश्ती कर रही जिला पुलिस घटना स्थल पर पहुंची. पुलिस पर भी लोगों ने पथराव कर दिया. बाद में खुद जिले के उपायुक्त को कमान संभालनी पड़ी. जिला प्रशासन और पुलिस की मुश्तैदी से कड़ी मशक्कत के बाद स्थिति पर काबू पाया गया. 

रिपोर्ट : रंजीत ओझा, जमशेदपुर

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.