जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) - जिला प्रशासन को लगातार सूचना मिल रही थी कि रात्रि में ब्राउन शुगर, अड्डे बाजी और गलत काम करने को लेकर शहर के युवा सक्रिय रहते हैं. इसको लेकर जमशेदपुर के उपायुक्त सूरज कुमार और सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट बाइक से ही बुधवार रात सड़कों पर निकल गए. इस दौरान एडीएम लॉ एंड ऑर्डर एनके लाल और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे. उन्होंने बाइक से ही जमशेदपुर शहर के सभी इलाकों का मुआयना किया.
लोगों में मची अफरा तफरी
जहां कहीं भी अड्डेबाजी होते दिखी, वहां अड्डेबाजी करने वाले वालों की क्लास ली गई. डीसी ने सोनारी स्थित एक बार के बाहर हो रहे अड्डेबाजी के लिए सभी को फटकार लगाई. उन्होंने बताया कि कोविड को लेकर सरकार के गाइडलाइन का पालन हो इसको लेकर यह अभियान चलाया जा रहा है. यह अभियान लगातार जारी रहेगा. पूरी टीम के साथ उन्होंने जमशेदपुर के कई इलाकों का दौरा किया. इस दौरान लोगों में अफरा-तफरी मच गई थी.
रिपोर्ट : रंजीत ओझा , जमशेदपुर
