✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

लोहरदगा सिविल कोर्ट में काम शुरू, सुबह साढे़ दस से शाम पांच बजे तक खुला रहेगा कोर्ट

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 10:12:00 AM

लोहरदगा (LOHARDAGA) - कोविड का असर कम होने के बाद अब लोहरदगा सिविल कोर्ट ने फिजिकल रूप से कार्य करना शुरू कर दिया है. इस संदर्भ में सिविल कोर्ट के रजिस्ट्रार ने बताया कि अब सुबह के 10:30 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक सिविल कोर्ट में न्यायिक कार्य करने का काम किया जाएगा. उन्होंने कहा कि कोर्ट परिसर में आने वाले लोगों को कोविड के निर्देशों का पालन करना होगा. 

कोविड गाइडलाइन का करना होगा पालन

रजिस्ट्रार ने बताया कि सिविल कोर्ट आने वाले लोगों को मास्क, सोशल डिस्टेंस सहित कोविड के अनुरूप दिए गए निर्देशों का पालन करना होगा. बता दें कि कोविड की वजह से सिविल कोर्ट का कार्य लंबे समय से वर्चुअल तरीके से चल रहा था. लेकिन अब स्थिति सुधरने के बाद सिविल कोर्ट आमजनों के लिए खोल दिया गया है. अपने मामले को लेकर लोग सीधे तौर पर सिविल कोर्ट परिसर में प्रवेश कर सकते हैं.
रिर्पोट : गौतम लेनिन , लोहरदगा

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.