✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पीएचईडी मंत्री ने समीक्षा बैठक में धीमी कार्य पर जताई नाराजगी, कहा- 15 मई तक शहरी जलापूर्ति योजना पूरी नहीं हुई तो करेंगे विभागीय कार्रवाई

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 10:11:52 AM

चाईबासा(CHAIBASA)- पश्चिम सिंहभूम जिला मुख्यालय के परिसदन के सभागार में आज सूबे के पेयजल और स्वच्छता विभाग के मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर की अध्यक्षता में विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. जिसमें कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल चाईबासा, चक्रधरपुर, सरायकेला सभी कनीय अभियंता, सभी सहायक अभियंता सहित अन्य उपस्थित रहे.

विभागीय समीक्षा बैठक का आयोजन

बैठक के बाद पेयजल एवं स्वच्छता विभाग मंत्री ने कहा कि वित्तीय वर्ष समाप्त होने को है. जिसके कारण कार्य प्रगति को देखते हुए विभागीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया है. चाईबासा प्रमंडल में दिए गए लक्ष्य के अनुरूप किए गए कार्यों की समीक्षा की गयी. जिसमें लगभग सभी योजनाओं में कार्यप्रगति संतोषप्रद देखी गई. जिस योजना में कार्यगति धीमी या किसी प्रकार की कमी देखी गयी है, उनको सख्त रूप से निर्देशित करते हुए कहा गया कि दी हुई समयावधि के अनुरूप कार्य को गुणवत्तापूर्ण पूरा करेंगे नहीं तो संबंधित एजेंसी पर भी कार्रवाई की जाएगी.

अधिकारी और कनीय अभियंता को सख्त रूप से दिए गए निर्देश

चाईबासा शहरी जलापूर्ति योजना में अनियमितता के मध्य नजर मंत्री पेयजल और स्वच्छता विभाग के द्वारा नाराजगी दिखाते हुए संबंधित अधिकारी और कनीय अभियंता को सख्त रूप से निर्देशित करते हुए कहा कि आगामी 15 मई तक योजना को शत प्रतिशत पूर्ण करे.  काम समय पर नहीं हुआ तो उन पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी. साथ ही साथ उन्होंने सभी कनीय अभियंता को निर्देशित किया कि प्रतिदिन वे स्वयं जाकर संचालित योजनाओं का स्थल निरीक्षण करेंगे.

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.