✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

सीसीएल कर्मी की जलकर मौत, बोरसी से कमरे में लगी आग

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 12:27:11 PM

बोकारो (BOKARO) - बेरमो थाना क्षेत्र के ढोरी स्टाफ क्वार्टर डिस्पेंसरी के पास रहने वाले सेवानिवृत्त सीसीएल कर्मी परशुराम 62 वर्ष की जलकर मौत हो गई. देर रात वो अपने कमरे में अकेले सो रहे थे. इसी दौरान रात में अचानक कमरे में रखे बोरसी से उनके कमरे में आग लग गई. गहरी नींद में होने के कारण परशुराम को आग लगने का पता नहीं चला और वह पूरी तरह से जलकर राख हो गए.

घटना से अंजान रहे परिजन

जानकारी के अनुसार, वह दो वर्ष से बीमार चल रहे थे. घटना के दौरान उनका पूरा परिवार घर में ही मौजूद था. लेकिन मृतक अपने कमरे में अकेले ही सो रहे थे. परिजन जब सुबह परशुराम के कमरे में गए तब उन्हें घटना का पता चला. इसके बाद से मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. वहीं स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. इसके बाद मौके पर पहुंच कर पुलिस जांच में जुट गई है.

रिपोर्ट : प्रकाश कुमार, बोकारो (बेरमो)

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.