✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

2022 का बजट युवाओं के लिए मील का पत्थर होगा साबित, शिक्षा और क्षेत्रीय भाषा के विकास पर विशेष जोर : कुणाल

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 10:03:59 AM

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR)- झारखंड प्रदेश भाजपा ने केंद्रीय बजट का स्वागत किया है. प्रदेश भाजपा प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने पार्टी का पक्ष रखते हुए कहा है कि यह बजट दीर्घकालिक और सकारात्मक परिणाम लाएगा. जिससे आत्मनिर्भर भारत के सपना पूरे होने का मार्ग प्रशस्त होगा. कुणाल षाडंगी ने कहा कि सरकार ने टैक्स दरों में परिवर्तन नहीं करके कोविड के कारण उत्पन्न हुई आर्थिक चुनौतियों से लड़ने की दिशा में बड़ी राहत दी है. पर्यावरण, आधारभूत संरचना, रोज़गार, स्वास्थ्य, शिक्षा समेत सभी क्षेत्रों में आम आदमी की समस्याओं को समझने का और उसके दीर्घकालिक समाधान का प्रयास इस बजट के माध्यम से किया गया है. बजट में देश में राजमार्गों को 25,000 किलोमीटर तक विस्तारित करने का प्रस्ताव दिया गया है, साथ ही प्रधान मंत्री आवास योजना में अतिरिक्त 48,000 करोड़ रुपये दिए गए हैं जिससे आम आदमी लाभान्वित होगा. 

बजट से जुड़ी खास घोषणा 

वित्त मंत्री ने 2022 में 5G स्पेक्ट्रम की नीलामी की भी घोषणा की है. बजट में 75 जिलों में 75 डिजिटल बैंकिंग इकाइयां स्थापित करने  का प्रस्ताव दिया गया है और  मानसिक स्वास्थ्य के लिए एक राष्ट्रीय कार्यक्रम की घोषणा की है.  जो कोविड -19 महामारी से उत्पन्न हुई चुनौतियों से लड़ने में मददगार साबित होगी. क्रिप्टोक्यूरेंसी और अपूरणीय टोकन जैसी आभासी मुद्राओं को कर के दायरे में लाया गया है. 400 ऊर्जा कुशल ट्रेनें चलेंगी.  ये घोषणाएं अर्थव्यवस्था में तेजी लाएंगी. 

युवा वर्ग के लिए खास होगा बजट 

इस बजट में युवा वर्ग का खासा ध्यान रखा गया है. स्किलिंग प्रोग्राम को नया रूप देने की योजना है.  युवाओं के स्किलिंग, अपस्किलिंग और रीस्किलिंग के लिए, डिजिटल देश ई-पोर्टल को लॉन्च किया जाएगा. ये कदम मील का पत्थर बनेंगे. बजट में शिक्षा को और बेहतर बनाने और क्षेत्रीय भाषा की महत्ता बढ़ाने के लिए भी कदम उठाए गए हैं. कक्षा 1-12 के लिए क्षेत्रीय भाषाओं में पूरक शिक्षा प्रदान करने के लिए वन क्लास वन टीवी चैनल' को 12 से बढ़ाकर 200 टीवी चैनल किया जाएगा जिसके दूरगामी परिणाम आएंगे. 

सुरक्षा पर कितना होगा खर्च 

सुरक्षा बजट का पचास प्रतिशत से ज़्यादा हिस्सा का इस्तेमाल देशी कम्पनियों के उत्पादों की ख़रीददारी में किया जाएगा.  भाजपा का मानना है कि ऐसे प्रयासों से आत्म निर्भर भारत बनाने की सोच को बल मिलेगा. 

रिपोर्ट: अन्नी अमृता , ब्यूरो हेड , जमशेदपुर 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.