✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बाबानगरी में 6 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 2 लाख नगद, 12 मोबाइल बरामद

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 6:54:10 PM

देवघर (DEOGHAR) – मंगलवार को साइबर डीएसपी सुमित प्रसाद ने दो मामले पर प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया. जिसमें दोनों मामलों में कुल 6 शातिर अपराधी की गिरफ्तारी की जानकारी दी गई. पहला मामला जसीडीह रेलवे स्टेशन से 1 शातिर साइबर अपराधी को आरपीएफ द्वारा गिरफ्तार करने का है. जिसके पास से 1 मोबाइल,3 सीम और 2 लाख नगद बरामद हुआ है. आरपीएफ ने गश्ती के दौरान प्लेटफार्म नंबर 1 पर संदेह के आधार पर जामताड़ा निवासी बलराम मंडल को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की. इस क्रम में इसके व्हाट्सएप में कई लिंक और पैसों का लेनदेन का रिकॉर्ड मिलने से इसे साइबर थाना को सौप दिया. दूसरा मामला एक गुप्त सूचना के आधार पर साइबर डीएसपी सुमित प्रसाद और मुख्यालय डीएसपी मंगल सिंह जामुदा द्वारा मोहनपुर और मारगोमुण्डा थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर 5 शातिर साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया गया है. फ़र्ज़ी बैंक अधिकारी बन भोले भाले लोगों को अपनी मीठी बातों में लेकर उनसे जरूरी जानकारी हासिल कर उनके बैंक खाते से रकम उड़ा लिया करते थे. पुलिस ने इन पांचों के पास से 11 मोबाइल,16 सीम और 3 एटीएम बरामद किया है. साइबर डीएसपी सुमित प्रसाद ने बताया कि जसीडीह स्टेशन से गिरफ्तार बलराम मंडल के मोबाइल में 100 से अधिक फ़र्ज़ी खाता का विवरण मिला है. इसके द्वारा कमीशन पर साइबर अपराधियों को बैंक एकाउंट बेचा जाता था. फिलहाल पुलिस गिरफ्तार साइबर अपराधी से कड़ी पूछताछ कर अन्य अपराधियों की जानकारी प्राप्त कर रही है.

आरपीएफ ने जसीडीह स्टेशन से साइबर अपराधी को किया गिरफ्तार

वहीं जसीडीही/आसनसोल रेल मंडल अंतर्गत जसीडीह स्टेशन पर आरपीएफ ने स्टेशन के प्लेटफार्म पर यात्रियों की सुरक्षा के लिए गश्ती कर रहे थे. इसी दौरान आरपीएफ की टीम ने प्लेटफार्म पर बैठे एक युवक को संदिग्ध में पकड़ा पुछताछ करने पर संतोषजनक जवाब नहीं दिया. आरपीएफ पोस्ट लाकर छानबीन किया तो युवक के पास थैले में नगद दौ लाख रुपये बरामद हुई. बरामद किए गए रूपये के बारे में पुछताछ किया गया तो युवक द्वारा स्पष्ट जवाब नहीं दिया. इसके बाद जव युवक का मोबाइल छानबीन किया तो रूपये का ट्रांजैक्शन की डीटेल निकला. जिससे यह पता चला कि युवक जामताडा और पटना से ऑपरेट करता है. जो कि साइबर क्राइम से संल्पिप्त मिला. आरपीएफ इंस्पेक्टर ने देवघर साइबर थाना को सुचना दिया. साइबर थाने के पुलिस ने युवक को साइबर थाना देवघर ले गए. युवक का नाम बलराम मंडल ग्राम मोहनपुर थाना नरायणपुर जिला जामताडा के रहने वाला बताया जा रहा है. बता दें कि गिरफ्तार युवक के पास से नगद दौ लाख रुपये,   एक मोबाइल, और कई सिम भी बरामद किया गया.

रिपोर्ट : रितुराज सिन्हा, देवघर/ अरविन्द कुमार, जसीडीह

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.