☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गोली लगने से युवक की हालत गंभीर, रांची रेफर, जांच में जुटी पुलिस

गोली लगने से युवक की हालत गंभीर,  रांची रेफर, जांच में जुटी पुलिस

बोकारो(BOKARO)-  जिले के ललपनिया थाना क्षेत्र में एक 18 वर्षीय युवक को गोली मारी गई है. घायल युवक को ललपनिया स्थित अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद रांची रेफर कर दिया गया है. इस संबंध में गोमिया के सर्किल इंस्पेक्टर मनोज गुप्ता ने बताया कि घायल युवक के अनुसार उसका नाम अभिषेक कुमार (18 वर्ष) है. जो आज सुबह ललपनिया स्थित छरछरिया के समीप लुगुबुरु घंटबाड़ी दोरबारी चट्टान परिसर में योगा करने गया था. उसी समय एक व्यक्ति उसके पास आया और उसका पूछा. नाम बताते ही वह युवक उसे गोली मारकर फरार हो गया.

बेहतर इलाज के लिए  रांची रेफर

बता दें कि युवक के पिता जगरनाथ राम टीटीपीएस ललपनिया में सप्लाई में काम करते हैं. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को स्थानीय ललपनिया अस्पताल में प्राथमिक इलाज कराया. चिकित्सक ने इसके बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि गोली कमर में लगी है. वहीं पुलिस इस मामले के कारण को बताने से इनकार कर रही है. पुलिस के द्वारा हर बिंदुओं पर जांच करते हुए फिलहाल घटना के संबंध में जानकारी ली जा रही है. युवक को गोली मारने को लेकर क्षेत्र में तरह तरह के अटकलों का दौर जारी है.

रिपोर्ट: संजय कुमार, गोमियो(बोकारो)

Published at:01 Feb 2022 04:34 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.