✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

प्रो0 रजनी मुर्मू मामला : विश्वविधालय में तालाबंदी, पढ़ाई छोड़ सड़कों पर उतरे छात्र

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 6:28:40 AM

दुमका (DUMKA)  के एसपी कॉलेज परिसर में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले सोहराय मिलन समारोह को लेकर गोड्डा कॉलेज गोड्डा की प्रोफ़ेसर रजनी मुर्मू ने अपने फेसबुक पर कुछ समय पहले एक पोस्ट किया था. जिसको लेकर उपजा विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. दुमका में छात्र संगठन प्रोफ़ेसर रजनी मुर्मू की बर्खास्तगी की मांग को लेकर आंदोलनरत है. इसी कड़ी में विश्वविद्यालय परिसर में 2 दिन के शांतिपूर्ण प्रदर्शन के बाद मंगलवार को छात्रों ने पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत विश्व विद्यालय में तालाबंदी कर दिया है. साथ ही कल से सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के तहत संचालित तमाम कॉलेजों में तालाबंदी की घोषणा कर दी है.

ढुलमुल रवैया का आरोप

बता दें कि छात्रों का आरोप है कि विश्वविद्यालय प्रशासन इस मामले में ढुलमुल रवैया अख्तियार कर रही है. शुरू में छात्रों द्वारा विश्वविद्यालय प्रशासन को 24 घंटे का समय दिया गया था. वहीं वीसी ने 5 दिनों का समय लिया था. पांच के बदले 15 दिन बीत गए. जांच कमेटी ने रिपोर्ट को समर्पित कर दिया. इसके बावजूद रजनी मुर्मू पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है. अब सवाल उठता है कि सरकार द्वारा कोरोना के नए गाइडलाइन के अनुरूप जब कल से स्कूल से लेकर कॉलेज तक खुलने का समय आया है. ऐसे में छात्र नेताओं को भी इस बात का अफसोस है कि वह पढ़ाई छोड़ कर सड़कों पर उतर आंदोलन कर रहे हैं.

रिपोर्ट : पंचम झा, दुमका

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.