✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

राज्य के कई जिलों में अगले दो दिन बारिश की संभावना, किन-किन जिलों में होगी बारिश, पढ़िए खबर

BY -
Ranjana Kumari
Ranjana Kumari
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 10:57:30 PM

रांची(RANCHI) - पिछले 24 घंटे में झारखंड में मौसम सबसे अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस डालटेनगंज में दर्ज किया गया.जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस गढ़वा केवीके में दर्ज किया गया है.1फरवरी को मौसम विभाग के अनुसार मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा तथा आसमान साफ रहेगा राज्य में अगले 2 से 3 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी की संभावना है.इसके बाद अगले 2 दिनों के दौरान तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी जाएगी.2 फरवरी को मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा तथा आसमान साफ रहेगा.3 फरवरी को राज्य में कई स्थानों पर देर रात को सामान्यतः बादल छाए रहेंगे,एवं हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा देखी जा सकती है. 4 फरवरी को राज्य में लगभग सभी स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा देखी जा सकती है.

 3 और 4 फरवरी को राज्य में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की गर्जन और वज्रपात 

5 फरवरी को राज्य के उत्तर पूर्वी इलाके  देवघर,धनबाद,दुमका,गिरीडीह,गोड्डा,जामताड़ा,पाकुड़ तथा साहेबगंज एवं पूर्वी सिंहभूम,पश्चिमी सिंहभूम सिमडेगा तथा सरायकेला खरसावां में कहीं-कहीं हल्की वर्षा देखी जा सकती है.6 और 7 फरवरी को मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा सुबह में कोहरा या धुंध तथा बाद में आसमान साफ रहेगा.मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार राज्य में 3 और 4 फरवरी को राज्य में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की गर्जन और वज्रपात देखी जा सकती है.

3 फ़रवरी को देर रात छाए रहेंगे बादल होगी बारिश 

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के आसपास इलाके में रांची में 1 फरवरी को मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा तथा आसमान साफ रहेगा.अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस व 2 फरवरी को मौसम मुख्य तौर पर आसमान साफ रहेगा,अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहेगा.3 फरवरी देर रात को सामान्यतः बादल छाएंगे और हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा देखी जा सकती है और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस होगी.4 फरवरी को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तापमान न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहेगा.5 फरवरी को मौसम मुख्य तौर पर शुष्क रहेगा तथा आंशिक बादल छाए रहेंगे अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहेगा 6 और 7 फरवरी को मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा सुबह में कोहरा या धन तथा बाद में आसमान साफ रहेगा. 


रिपोर्ट : रंजना कुमारी (रांची ब्यूरो )

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.