✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

हत्या करने की नीयत से जानबूझकर बोलेरो ने मारी थी टक्कर, परिजन का लिखित आरोप

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 4:11:47 AM

देवघर(DEOGHAR)-  नगर थाना क्षेत्र के सर्कुलर रोड स्थित रांगा मोड़ के समीप 27 जनवरी को तेज़ रफ़्तार बोलेरो द्वारा बाइक में जोरदार टक्कर मार दी गई थी. इसमें बाइक सवार 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे. जिनको बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया गया था. इलाज के दौरान आज चंदन महथा नामक युवक की मौत हो गई. बोलेरो वालों पर कार्रवाई की मांग को लेकर आक्रोशित परिजनों ने शव को सड़क पर रख रांगा मोड़ के समीप जाम कर दिया. टायर जलाकर जमकर नारेबाजी भी की गई. जाम की वजह से सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई.

पुलिस ने उचित कार्रवाई का दिया आश्वासन

सूचना मिलते ही एसडीपीओ सहित बड़ी संख्या में पुलिस जाम स्थल पहुंची. आक्रोशित लोगों को शांत कराने के लिए लंबी वार्ता चली. बाद में मृतक के परिजन द्वारा लिखित आवेदन पर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की गई. पुलिस द्वारा उचित कार्रवाई करने का आश्वासन मिलते ही लगभग 4 घन्टे बाद सड़क जाम समाप्त हुआ. मृतक के परिजन ने अपने लिखित आवेदन में 2 लोगों को नामजद बनाया है. आवेदन में लिखा गया है कि मृतक और इसके जीजा को मारने के लिए बोलेरो गाड़ी से टक्कर मारा फिर उनलोगों के ऊपर लाठी,डंडा से प्रहार करने लगा. आवेदन मिलते ही पुलिस द्वारा उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है.

रिर्पोट : रितुराज सिन्हा, देवघर

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.