✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पुलिस ने पिकअप वैन से छिनतई करने वाले तीन आरोपी को किया गिरफ्तार, एक फरार

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 12:02:24 AM

दुमका(DUMKA)- जिला के मुफस्सिल थाना की पुलिस ने सड़क पर पिकअप वैन रोककर छिनतई करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है.जबकि गिरोह का एक सदस्य फरार है. गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम अनूप कुमार मंडल, विपिन यादव और राहुल शर्मा है. तीनों दुमका के नगर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं. जबकि अजीत यादव अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है और उसकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है. मुफस्सिल थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में एसडीपीओ मो. नूर मुस्तफा अंसारी ने इसकी जानकारी दी.

पूरा मामला

दरअसल 29 जनवरी की रात सरैयाहाट निवासी कपिल दास ने मुफस्सिल थाना पहुंचकर एक आवेदन दिया, जिसमें कहा गया कि मुफस्सिल थाना के नेतुर पहाड़ी के समीप दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने हथियार के बल पर ₹9500 की छिनतई कर चलता बना. आवेदन मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले के उद्भेदन का प्रयास करने लगी. पुलिस ने सबसे पहले अनूप मंडल को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू किया तो उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया. साथ ही इस घटना में शामिल अन्य साथियों के भी नाम का खुलासा किया. उसके घर की तलाशी लेने पर पुलिस को एक देशी कट्टा और एक राउंड जिंदा कारतूस बरामद हुआ.नाम आने के बाद पुलिस ने विपिन यादव तथा राहुल शर्मा को भी गिरफ्तार किया जबकि अजीत यादव पुलिस गिरफ्त से फरार है.उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही है.

रिपोर्ट: पंचम झा , दुमका

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.