✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

नई दिल्ली से आए युवाओं ने नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को कुष्ठ रोग के प्रति किया जागरूक 

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 7:53:26 PM

धनबाद(DHANBAD)-स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान के तहत सोमवार को धनबाद के कोहिनूर  मैदान, रणधीर वर्मा चौक, सरायढेला बिग बाजार, बस स्टैंड सहित अन्य स्थानों पर नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को कुष्ठ रोग के प्रति जागरूक किया गया. नई दिल्ली के परिंदे थियेटर ग्रुप के अशोक शाह, समीर पटेल, राधा कुमारी, दीपक सिंहनेगी व कृष्णकांत ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को कुष्ठ रोग के लक्षण, परिणाम व बचाव के बारे में जानकारी दी. कलाकारों ने  बताया कि कुष्ठ रोग का समय पर उपचार कराने तथा एमडीटी के खुराक का नियमित सेवन करने से वह पूरी तरह से ठीक हो जाता है.  सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इसका उपचार एवं इसकी दवा निःशुल्क मिलती है. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि तथा एंटी लेप्रसी दिवस, 30 जनवरी 2022, से जिले में स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई है. अभियान 13 फरवरी तक चलेगा.  13 फरवरी से 15 मार्च  तक जिले में कुष्ठ रोगियों का खोज अभियान चलेगा. 

रिपोर्ट :अभिषेक कुमार सिंह ,ब्यूरो हेड ,धनबाद 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.