✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बिहार के डकैतों की धनबाद में धमक ,जांच में जुटी पुलिस 

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 9:49:15 AM

धनबाद(DHANBAD)- धनबाद के अभया अपार्टमेंट में 50 लाख की डकैती का बिहार कनेक्शन सामने आया है. पूछताछ के लिए बिहार के सरगना मास्टर को पुलिस ने रिमांड पर लिया है. कोर्ट ने पुलिस को  पूछताछ के लिए सात दिनों का समय दिया है. प्रारंभिक पूछताछ में उसने अभया अपार्टमेंट में हुई डकैती में संलिप्तता स्वीकार कर ली है.

3 सितंबर '2021  हुई थी डकैती 

बता दें कि सदर थाना क्षेत्र के हीरापुर दुर्गामंदिर के पास अभया अपार्टमेंट में 3 सितंबर '2021 की देर रात हुई डकैती की खुलासे के लिए पुलिस ने कवायद तेज कर दी है. वारदात में डकैतों ने अपार्टमेंट के गार्ड और मालिक को बंधक बनाकर लगभग 50 लाख की संपत्ति लूट ली थी. पुलिस इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेज चुकी है. अब इस कड़ी में पुलिस ने बिहार के नालंदा जेल में बंद डकैती कांड के मास्टरमाइंड योगेंद्र महतो उर्फ अजय चौहान उर्फ मास्टर को रिमांड पर लिया है.हीरापुर दुर्गामंदिर के पास डकैती मामले में पूर्व में पुलिस ने माेबाइल लाेकेशन के आधार पर देवरिया से मुन्ना यादव काे गिरफ्तार किया था. उसके पास से इस केस में लूटे गए माेबाइल, घड़ी बरामद किए गए थे. 

बाेकाराे से रामजी साव हुआ था  गिरफ्तार 

बाद में इसके बयान पर पुलिस ने बाेकाराे से रामजी साव काे गिरफ्तार किया था. इन आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि मास्टर ने डकैती के लिए सभी काे बुलाया था. घटना के बाद हैदराबाद-रक्साैल ट्रेन से भाग निकले थे और कुल्टी में ट्रेन धीमी हाेने पर उतर गए. साथ में दाेनो बाेकाराे चले गए. घटना काे अंजाम देने के बाद वापस गैंग के लाेगाें से मिला और गैंग के लाेगाें से कहा कि लूट का माल 9 लाख रुपये में बिका है. इस केस में मुन्ना और रामजी काे 50-50 हजार रुपये मिले थे.अब मास्टर को रिमांड पर लेने के बाद धनबाद पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. पुलिस ने आरोपी से पूछा है कि उसने गहने कहां बेचे हैं. पुलिस इससे मनोरम नगर में जैन बंधु और कंबाइंड बिल्डिंग में हिमाचल प्रदेश के आईपीएस अधिकारी अतुल वर्मा के आवास पर हुई डकैती के बारे में भी पूछताछ कर रही है. 

मास्टर बिहार के हरनौत डकैतीकांड में पकड़ाया था 

बता दें कि अंतरराज्यीय गैंग का सरगना योगेंद्र महतो उर्फ मास्टर को 16 जुलाई 2021 की रात हरनौत में बाइक शोरूम के मालिक के घर हुई डकैती मामले में बिहार पुलिस ने पकड़ा था.गौरतलब कि तीन सितंबर की रात छह-सात नकाबपोश डकैतों ने धनबाद में अभया अपार्टमेंट के प्रथम तल पर रहने वाले सागर सेन और रिटायर स्टेशन मास्टर वीरेंद्र कुमार की पत्नी सुनीता देवी को बंधक बना कर 51 हजार रुपये नगद और करीब 50 लाख रुपये के गहने लूट लिए थे.

रिपोर्ट :अभिषेक कुमार सिंह ,ब्यूरो हेड ,धनबाद 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.