✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

कोयलांचल में कांग्रेसियों ने राष्ट्रपिता को दी श्रद्धांजलि, भाजपा पर हिन्दुत्ववादी विचारों को सरंक्षण देने का लगाया आरोप

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 3:16:38 AM

धनबाद(DHANBAD):  धनबाद जिला कांग्रेस कार्यालय में  कांग्रेसियों ने आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें याद किया. कार्यक्रम में काफी संख्या में कांग्रेसी मौजूद थे. श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद मुख्य अतिथि वरीय कांग्रेस नेता सह ज़िप सदस्य अशोक कुमार सिंह ने कहा कि आजादी के 75 साल बाद हम लोग राष्ट्रपिता की पुण्यतिथि मना रहे हैं, अगर वह कुछ और दिन जीवित रहते तो शायद देश का नक्शा कुछ और होता.

आधी धोती पहन और आधी धोती ओढ़ दिलाई आज़ादी 

उन्होंने कहा कि हिंदुत्ववादी लोगों ने ही उनकी हत्या की और वैसे ही हिंदुत्ववादी विचार का आज सत्तारूढ़ भाजपा पोषक बनी हुई है. राष्ट्रपिता ने आधी धोती पहन और आधी धोती ओढ़ कर देश को आजाद कराया. लेकिन आज के नेता 10 -20 लाख का सूट पहनते हैं, 8000 करोड़ की गाड़ियों पर चलते हैं और जब जी में आता है, गाड़ियां बदल देते है. जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह जोगी ने कहा कि आज हम लोग बापू को श्रद्धांजलि दे रहे है. बापू को पूरा विश्व राष्ट्रपिता मानता है लेकिन कुछ लोग आज उनके हत्यारों का गुणगान कर रहे है. कार्यक्रम में एआईसीसी सदस्य मदन महतो, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मनोज यादव सहित अन्य कांग्रेसी मौजूद थे.

जिला प्रशासन ने भी बापू किया नमन

इधर, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर उपायुक्त संदीप कुमार, डीडीसी दशरथ चंद्र दास, एडीएम (लॉ एंड ऑर्डर) डॉ कुमार ताराचंद, अनुमंडल पदाधिकारी प्रेम कुमार तिवारी, निदेशक डीआरडीए मुमताज अली सहित अन्य पदाधिकारियों ने सिटी सेंटर पर स्थापित राष्ट्रपिता की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके चरणों में पुष्पांजलि अर्पित की. इसके बाद सभी पदाधिकारियों ने गांधी सेवा सदन में राष्ट्रपिता को पुष्पांजलि अर्पित की.  श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद उपायुक्त ने कहा कि राष्ट्रपिता के विचार आज भी हमें आगे बढ़ने और कुछ अच्छा करने की प्रेरणा देते है. हमें शांति,  अहिंसा, सादगी, साधनों की पवित्रता और विनम्रता के उनके आदर्शों का पालन करना चाहिए. वे भारत के साथ-साथ पूरे विश्व का स्वाभिमान थे. इंसान और इंसानियत के नए संस्करण थे. उन्होंने सत्य की ताकत से शस्त्र की ताकत को झुका दिया.

रिपोर्ट: अभिषेक कुमार सिंह, ब्यूरो हेड (धनबाद)

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.