✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

झारखंड के प्रवासी मजदूर की हिमाचल प्रदेश में मौत, परिजनों ने कंपनी से मुआवजे की मांग की

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 9:51:00 AM

गिरिडीह (GIRIDIH) - गिरिडीह, हजारीबाग और बोकारो जिले और आसपास के क्षेत्रों के एक के बाद एक लगातार हो रही प्रवासी मजदूरों की मौत का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा हैं. शुक्रवार की शाम मधुवन थाना क्षेत्र के अंतर्गत अतकी निवासी  बेनी महतो के पुत्र देवचंद महतो की हिमाचल प्रदेश में ओपीजी डब्लू केबल वायर के टूटकर गिरने से मौत हो गई. वह सुभाष एण्ड रूपेश कंट्रक्शन कंपनी में फीटर के रूप में कार्यरत था. वहीं शनिवार को इसकी सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया हैं. मृतक देवचंद महतो अपने पीछे बेटी रीना कुमारी(12) और रिया कुमारी(07) को छोड़ गए है.

रोज़गार की व्यवस्था

वहीं इस घटना को लेकर प्रवासी मजदूरों के हितार्थ में कार्य करने वाले समाजसेवी सिकन्दर अली जानकारी लेने मृतक के घर अतकी पहुंचे और अपनी संवेदना प्रकट किया. इसके साथ ही कंपनी से उचित मुआवजे की मांग करते हुए कहा कि झारखंड के नौजवानों की मौत के मुंह में समा जाने की यह पहली घटना नहीं है. इससे पहले भी कई लोगों की ऐसी मौत हो चुकी है. वहीं सरकार मजदूर हित में कुछ पहल नहीं कर पा रही. ऐसे में यहां से मजदूरों का पलायन तेजी से हो रहा है. ऐसे में सरकार को मजदूरों के लिए उचित रोज़गार की व्यवस्था करनी चाहिए. ताकि मजदूरों का पलायन रोका जा सके.

रिपोर्ट : दिनेश कुमार, गिरिडीह

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.