✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

नक्सलियों की साजिश नाकाम, 15 किलो के दो आईईडी बम बरामद

BY -
Ranchi Bureau
Ranchi Bureau
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 9:45:23 AM

हजारीबाग ( HAZARIBAGH) - नक्सलियों के द्वारा पुलिस बल को भारी क्षति पहुंचाने की योजना को हजारीबाग पुलिस ने नाकाम कर दिया है. हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चोथे पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर उनके द्वारा गठित जिला पुलिस, सीआरपीएफ 22 बटालियन, सीआरपीएफ 26 बटालियन, आईआरबी 3 एवं जिला के सैट बलों के एक संयुक्त टीम ने बिष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम खरकी के बलकमक्का के जंगल में एक नाला के पास नक्सलियों के द्वारा लगाया गया 15-15 किलोग्राम के 2 आईईडी बमों को बरामद किया गया. झारखंड जगुआर के बम निरोधक दस्ते ने इन बमों को सर्च कर जगह पर ही विनष्ट कर दिया. उक्त आईईडी बमों को सुरक्षा बलों को भारी क्षति पहुंचाने हेतु नक्सलियों द्वारा जंगल में लगाया गया था जिसे पुलिस ने नाकाम कर दिया है. हजारीबाग पुलिस की यह एक बड़ी उपलब्धि है.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.