✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बेटी के प्रेम -प्रसंग से नाराज पिता ने प्रेमी की जमकर की धुनााई , जिंदगी और मौत से जुझ रहा घायल प्रेमी

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 6:04:22 PM

दुमका(DUMKA): जिले के जरमुंडी प्रखंड में प्रेम-प्रसंग से नाराज पिता ने प्रेमी युवक की बेरहमी से पिटाई की और उसे झाड़ियों में फेंक दिया. जिससे वो बुरी तरह घायल हो गया. प्रेमी युवक का एसएनएमएमसीएच धनबाद (SNMMCH Dhanbad) में इलाज चल रहा है. प्रेमी युवक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. मामले में जरमुंडी थाना पुलिस ने प्रेमिका के पिता को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले की पड़ताल में जुट गई है.

घायल अवस्था में झाड़ीं में मिला था युवक

दरअसल, प्रेमी युवक घायल और बेहोशी की हालत में सुनसान जगह पर मिला था. इसके बाद परिजनों को इसकी जानकारी दी गई और उसे जरमुंडी सीएचसी में भर्ती कराया गया. जहां से घायल युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसके एसएनएमएमसीएच धनबाद (SNMMCH Dhanbad) में रेफर कर दिया गया. यह प्रेम-प्रसंग का मामला बताया जा रहा है. इस संबंध में घायल युवक के परिजनों ने बताया कि बीते दिन प्रेमी युवक अरविंद कुमार मंडल घर से बिना बताए कहीं चला गया था. काफी देर तक वापस घर नहीं आने पर परिजनों ने खोजबीन की. लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला. दोपहर के बाद सूचना मिलने पर परिजनों ने ताराटीकर गांव के समीप झाड़ी से युवक को गंभीर अवस्था में घायल पाया. आनन-फानन में परिजनों ने सीएचसी जरमुंडी में प्राथमिक उपचार के बाद फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल, दुमका में भर्ती कराया, जहां से युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए परिजन उसे धनबाद ले गये हैं.

परिजनों ने कराया मामला दर्ज

परिजनों ने ताराटीकर गांव के कुछ लोगों पर बेटे की हत्या करने का प्रयास का आरोप लगाते हुए जरमुंडी थाना में मामला दर्ज कराया है. घायल युवक के परिजनों ने बताया कि युवक का ताराटीकर गांव के नरेश ततवा की लड़की वर्षा कुमारी के साथ प्रेम संबंध था, लेकिन लड़की के परिजनों को यह पसंद नहीं था और लड़की की शादी कहीं और तय कर दी गई थी. घटना के दिन भी प्रेमी युगल की मोबाइल से बातचीत हुई है. मामले में पुलिस ने फिलहाल केस दर्ज कर प्रेमिका के पिता को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं कुछ और लोगों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. वहीं एसएनएमएमसीएच धनबाद में प्रेमी युवक का इलाज जारी है. बताया जा रहा है कि वह जिंदगी और मौत से जूझ रहा है. वहीं परिवार प्रशासन से न्याय की गुहार लगा रहा हैं.

रिपोर्ट: सुतिब्रो गोस्वामी, जरमुंडी(दुमका)  

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.