✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

तेज रफ्तार ट्रक के चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 1:08:47 AM

धनबाद(DHANBAD): निरसा थाना के निरसा कालूबथान रोड पर ट्रक के धक्के से एक व्यक्ति की मौत हो गई. मृतक की पहचान 25 वर्षीय टुनी रजक के रूप में हुई जो भालजोरिया का रहने वाला था. मृतक भालजोरिया दुर्गा मंदिर के नजदीक मां भवानी मंदिर से लौट रहा था कि निरसा से कालूबथान की ओर जा रहे ट्रक ने उससे धक्का मार दिया. जिससे टुनी रजक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ कर निरसा पुलिस के हवाले कर दिया. आक्रोशित ग्रामीणों ने मृतक के आश्रित को मुआवजे की मांग को लेकर पूर्व विधायक अरूप चटर्जी के नेतृत्व में निरसा कालूबथान रोड को जाम कर दिया और धरना पर बैठ गये. बाद में निरसा थाना प्रभारी दिलीप कुमार यादव ने धरना पर बैठे लोगों को आश्वस्त किया कि ट्रक मालिक और जिस भट्ठा में ट्रक लोडिंग के लिए जा रहा था, उस भट्ठा मालिक से मृतक के आश्रित को मुआवजा दिलवाया जाएगा.

मंदिर एवं श्मशान घाट की साफ सफाई करता था टेनी

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक चालक सांगामहल निवासी हेमंत मंडल काफी लापरवाही और तेजी से ट्रक ले जा रहा था. इसी क्रम में मंदिर से लौट रहे टेनी रजक को उसने धक्का मार दिया. धक्का लगते ही टेनी ट्रक के नीचे जा गिरा जिसके कारण ट्रक का पिछला चक्का उसके ऊपर से गुजर गया. इसके कारण घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. स्थानीय लोगों ने बताया कि टेनी रजत काफी मिलनसार युवक था. वर्षों से वह प्रतिदिन श्मशान घाट और श्मशान घाट स्थित मां भवतारिणी मंदिर की साफ-सफाई करता था. यह उसकी नित्य क्रिया कर्म में शामिल था.

रिपोर्ट: अभिषेक कुमार सिंह, ब्यूरो हेड(धनबाद) 

 

 

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.