✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बाबानगरी में साइबर अपराधी गिरोह के 9 सदस्य गिरफ्तार, 21 मोबाइल और 52 सीम कार्ड बरामद  

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 6:04:27 PM

देवघर(DEOGHAR)- पुलिस को साइबर अपराधियों के एक गिरोह का उदभेदन करने में सफलता मिली है. गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर साइबर पुलिस ने 9 शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. डीएसपी मुख्यालय मंगल सिंह जामुदा और साइबर डीएसपी सुमित प्रसाद ने करौं थाना के विभिन्न क्षेत्रों में छापामारी कर इनको गिरफ्तार किया है.

बैंक प्रतिनिधि बन करते थे साइबर फ्रॉड

बता दें कि अपराधी कस्टमर केयर या बैंक प्रतिनिधि बन कर साइबर फ्रॉड करते थे. इनके द्वारा ग्राहकों को विश्वास में लेकर उनसे उनका बैंक डिटेल्स प्राप्त कर लिया जाता था. इसके बाद फोन पे या पेटीएम रिक्वेस्ट भेज कर उनसे ओटीपी प्राप्त कर राशि ट्रांसफर कर ली जाती थी. इसके अलावा एटीएम बंद होने की जानकारी देकर खाता धारकों से आधार और पैन नंबर मांग कर फ़र्ज़ी ऑनलाइन बैंक एकाउंट खोल लिया जाता था. फिर इन साइबर अपराधियों द्वारा इसी फ़र्ज़ी बैंक एकाउंट में ठगी वाले पैसा को ट्रांसफर किया जाता था. पुलिस ने इनके पास से 21 मोबाईल फोन,52 सीम कार्ड और 3 बाइक जब्त किए हैं. पुलिस अब इनसे कड़ी पूछताछ कर इनके अन्य लिंक की जानकारी हासिल करने की कोशिश कर रही है. गिरफ्तार 9 में से एक जामताड़ा का रहने वाला है.

रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा, देवघर

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.