✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

कोडरमा होकर गुजरने वाली 6 ट्रेन आज रद्द, कई के रूट में परिवर्तन

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 9:39:42 AM

झुमरी तिलैया(JHUMRI TILAIYA)- धनबाद रेलमंडल के नेसुचुबा के अंतर्गत निचीतपुर और तेतुलमारी स्टेशनों के बीच किलो मीटर 284/19-21 आरयूबी का कार्य होगा. इसको लेकर 30 जनवरी, 10 एवं 22 फरवरी को ट्रैफिक एवं पॉवर ब्लॉक लिया जाएगा. इन तिथियों पर डबल लेन अंडर पास के निर्माण को लेकर नौ-नौ घंटे का ट्रैफिक सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक ट्रैफिक ब्लॉक के कारण छह पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है.

जानिए ट्रेन की रूट में हुए बदलाव

इसके साथ ही 30 जनवरी, 10 एवं 22 फरवरी को कोडरमा होकर चलनेवाली लंबी दूरी की ट्रेनों के रुट बदले गए हैँ. धनबाद रेल मंडल के पीआरओ पीके मिश्रा ने बताया कि इसमें हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस, कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस तथा दुरंतो एसप्रेस धनबाद, कोडरमा, गया के बजाय आसनसोल, झाझा, जसीडीह, पटना, मुगलसराय के रास्ते चलाने का निर्णय लिया गया है. बता दें  कि इसमें कोडरमा के रास्ते चलनेवाली 03545 व 03546 गया-आसनसोल व आसनसोल-गया मेमो पैसेंजर, 03553 व 03554 आसनसोल-वाराणसी तथा वाराणी-आसनसोल मेमो पैसेंजन कोडरमा नहीं आएंगी. 30 जनवरी को 12381 हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस कोडरमा के बजाय आसनसोल, जसीडीह, पटना होकर चलेगी. इसी प्रकार 10 फरवरी को भी ट्रेनें इसी रूट से चलेंगी.

ट्रेन के समय में बदलाव

21 फरवरी को चलनेवाली 12382 नई दिल्ली-हावडा पूर्वा एक्सप्रेस कोडरमा के बदले पटना, झाझा, जसीडीह व आसनसोल होकर चलेगी. 20 जनवरी को चलनेवाली जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस कोडरमा के बदले पटना, झाझा, जसीडीह व आसनसोन होकर चलेगी. 30 जनवरी, 10 और 22 फरवरी को 13151 कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस 40 मिनट लेट से चलेगी. इसके अलावा कई अन्य ट्रेनें मसलन सियालदह-आनंद विहार, पश्चिमबंगाल संपर्क क्रांति 22 फरवरी को 30 मिनट लेट से खुलेगी. कोलकाता आगरा कैंट 10 फरवरी को 90 मिनट विलंब से चलेगी.

रिपोर्ट:अमित कुमार, झुमरी तिलैया, कोडरमा

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.