✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बिजली संकट पर डीवीसी और राज्य सरकार के बीच समझौता होते ही भाजपा विधायक का धरना ख़त्म

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 9:39:19 AM

धनबाद(DHANBAD) -  बिजली संकट के खिलाफ धनबाद में विधायक राज सिन्हा का धरना आज शाम 6 बजे खत्म हो गया. 72 घंटे के धरने की घोषणा थी लेकिन 30 घंटे में ही समाप्त हो गया, वजह यह बताया गया है कि झारखंड सरकार और डीवीसी  के बीच आज बिजली कटौती नहीं करने का समझौता हो गया है.  बैठक में झारखण्ड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ,वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव मौजूद थे तो डीवीसी के चेयरमैन आर एन सिंह भी उपस्थित थे.  आज रात 12 बजे के बाद से डीवीसी  पावर कट नहीं करेगा.  इसके बाद विधायक ने अपना धरना समाप्त करने की घोषणा की.  बता दें कि पिछले 5 नवंबर से डीवीसी  अपना बकाया वसूली करने के लिए धनबाद सहित कमांड एरिया में लगातार बिजली कटौती कर रहा था. शुरुआती दौर में तो कटौती लगभग 50 फ़ीसदी थी लेकिन धीरे-धीरे कटौती का समय बढ़ता  गया ,जिससे धनबाद सहित 7 जिलों में बिजली संकट गहरा गया और इस ठंड के मौसम में भी लोग त्राहि-त्राहि करने लगे. वैसे विधायक राज सिन्हा के धरने को कांग्रेस और जेएमएम ने  नौटंकी कहा  हैं ,उनका कहना है कि सरकार पहले से ही सजग थी और  डीवीसी  पर दबाव बना रही थी, सरकार के  लगातार  प्रयास का नतीजा है कि आज समझौता हो पाया. धरना स्थल पर विधायक ने कहा कि डीवीसी और झारखण्ड साकार में आज कटौती नहीं करने का समझौता हो गया है, इसलिए धरना को ख़त्म कर रहे है. धरना ख़त्म करने से पहले धनबाद के एसडीएम प्रेम तिवारी और सीओ प्रशांत लायक पहुंचकर विधायक को बातचीत की जानकारी दी. 

रिपोर्ट :अभिषेक कुमार सिंह ,ब्यूरो हेड ,धनबाद 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.